5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम दिया कुमारी का बड़ा बयान, अयोध्या-काशी की तरह विकसित होगा पुष्कर

Ajmer News : अजमेर के कायड में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि जिस तरह अयोध्या और काशी में काम हुआ है, उसी स्तर पर पुष्कर में भी काम होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 13 Dec 2024, 6:19 PM IST

Rajasthan Deputy CM Diya Kumari Big Statement Pushkar will develop like Ayodhya-Kashi

Ajmer News : राजस्थान सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अजमेर के कायड में आज शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। अजमेर जिले की प्रभारी एवं उप-मुख्यमंत्री दियाकुमारी ने पुष्कर पर बड़ा बयान दिया। दियाकुमारी ने कहा, जिस तरह अयोध्या और काशी में काम हुआ है, उसी स्तर पर पुष्कर में भी होगा। पुष्कर में जबरदस्त विकास की योजना है। उन्होंने कहाकि पुष्कर के विकास की डीपीआर बन रही है।

तीसरी अर्थव्यवस्था में रहेगा राजस्थान का योगदान

उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा किसानों को अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पहले बजट की योजनाएं धरातल पर है और सरकार का दूसरा बजट भी शानदार होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 'विकास पुरुष ' बताते हुए उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी कहा कि, वे स्वयं किसानों की समस्या समझते हैं। आने वाले समय में किसानों के माध्यम से राजस्थान को अग्रणी राजस्थान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, भारत की आर्थिक धरती बनेगा और तीसरी अर्थव्यवस्था में राजस्थान का योगदान रहेगा।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त जारी, सीएम भजनलाल ने किसानों को तोहफों से नवाजा

प्रदर्शनी का अवलोकन तथा पुस्तक का किया गया विमोचन

दिया कुमारी ने कहा राजस्थान में हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर आज अजमेर में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन तथा पुस्तक का विमोचन किया।

यह भी पढ़ें :1 लाख नौकरी का था वादा निकली सिर्फ 72,155, नाराज डोटासरा ने BJP पर किया हमला, जानें क्या कहा

प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं को दर्शाया गया

सीएम भजनलाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन तथा योजनाओं से आमजन को मिले लाभ को दर्शाया गया।

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Yellow Alert, राजस्थान में चलेगी 3 दिन कोल्ड-वेव

वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और नेता थे उपस्थित

इस अवसर पर विधानसभा के माननीय अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना, भाजपा अजमेर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :जयपुर डिस्कॉम का बड़ा कदम, सिर्फ 2 दिन में मिलेगा सोलर कनेक्शन

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़