6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Rajasthan election 2018: कांग्रेस ने बदले मेरवाड़ा के हाल, लोकसभा उपचुनाव में बिगाड़ी बीजेपी की गणित

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
ajmer region politics

ajmer region politics

अजमेर.

अजमेर जिले में विधानसभा चुनावों के लिहाज से फिलहाल भाजपा का दबदबा रहा है। मगर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने यहां की फिजां बदल दी। अजमेर जिले के कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों में से सात पर भाजपा के विधायक हैं जबकि नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का विधायक है।

विधानसभा चुनाव 2013 में भारतीय जनता पार्टी ने आठों सीटों पर जीत हासिल की। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए प्रो. सांवर लाल जाट के सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी परंपरागत सीट नसीराबाद भाजपा से छीन ली और यहां से कांग्रेस के रामनारायण गुर्जर विधायक चुने गए। उधर, सांसद प्रो.जाट के निधन के बाद अजमेर लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के रघु शर्मा सांसद निर्वाचित हुए और जिले में भाजपा के समीकरण बिगाड़ दिए।

अजमेर जिले में कुल विधानसभा क्षेत्र-8

विधानसभा क्षेत्र विधायक पार्टी

किशनगढ़ भागीरथ चौधरी भाजपा
पुष्कर सुरेश सिंह रावत भाजपा

अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी भाजपा
अजमेर दक्षिण अनिता भदेल भाजपा

नसीराबाद रामनारायण गुर्जर कांग्रेस
ब्यावर शंकर सिंह रावत भाजपा

मसूदा सुशील कंवर पलाड़ा भाजपा
केकड़ी शत्रुघ्न गौतम भाजपा

अजमेर जिले में साढ़े 18 लाख मतदाता

अजमेर जिले में निर्वाचन नामावली प्रकाशन के बाद अजमेर जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 50 हजार 866 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 9,41,554 एवं महिला मतदाताओं का आंकड़ा 9,09412 है।

सबसे अधिक मतदाता किशनगढ़ विस क्षेत्र में (2,61626)

अजमेर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में से किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता हैं। यहां 2 लाख 61 हजार 626 मतदाता हैं।

सबसे कम मतदाता अजमेर दक्षिण में (2,00907)

जिले की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे कम मतदाता अजमेर दक्षिण में हैं। यहां 2 लाख 907 मतदाता हैं।