5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब तक रालोपा सत्ता में नहीं आएगी, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे: हनुमान बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
hanuman beniwal

अजमेर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। ऐसी सूरत में रालोपा के पास सत्ता का रिमोट कंट्रोल (चॉबी) होगा। प्रदेश की जनता भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गई है। दोनों पार्टियों को सिर्फ सत्ता की चिंता है, किसानों की नहीं।

बेनावील गुरुवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के रूपनगढ़ उपखंड मुख्यालय व मसूदा विधानसभा क्षेत्र के मसूदा में रालोपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक रालोपा सत्ता में नहीं आएगी, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। दूसरों को भी आराम से नहीं बैठने देंगे।

उन्हें सत्ता से कभी मोह नहीं रहा। भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल बजाने पर उन्हें कई प्रलोभन दिए गए,लेकिन उन्होंने किसान हितों के साथ कोई समझौता नहीं कर अपनी लड़ाई जारी रखी। मसूदा की सभा में बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर है।

पार्टी के बड़े नेता कितनी ही सभाएं करें। उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। धन व बाहुबल से चुनाव लड़ा जा सकता है, लेकिन जीत दिलाना तो जनता के हाथ है। बेनीवाल ने दावा किया कि प्रदेश में रालोपा के 40 उम्मीदवार चुनाव जीतने की स्थिति में है।

गौरतलब है कि पुष्कर व मसूदा विधानसभा क्षेत्र से दोनों प्रत्याशी क्रमश: शहाबुद्दीन कुरेशी व कयूम खान चुनाव मैदान में है। दोनों सीटों पर जाट व मुस्लिम वोटों की खासी संख्या है। इससे कांग्रेस उम्मीदवारों को सीधा नुकसान पहुंचता दिख रहा है।

कई लोगों ने छोड़ी भाजपा व कांग्रेस
रूपनगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित सभा में भाजपा व कांग्रेस के कई लोगों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का दामन थामा। सभी का बेनीवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।