21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 की आहट, स्वास्थ्य विभाग ने बनाया ये एक्शन प्लान

Corona Virus: पड़ोसी देश चीन में श्वसन रोग और ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट जेएन-1 की आहट अब तेज हो गई है। केरल में एक ही दिन में सौ से अधिक मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग भी एक्शन मोड में गया है।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Kirti Verma

Dec 20, 2023

corona virus new vairiant

चंद्र प्रकाश जोशी

Corona virus पड़ोसी देश चीन में श्वसन रोग और ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट जेएन-1 की आहट अब तेज हो गई है। केरल में एक ही दिन में सौ से अधिक मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग भी एक्शन मोड में गया है। अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए वेरिएंट से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है।

कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट जेएन-1 से निपटने के लिए चिकित्सा विभाग अजमेर की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। इसमें श्वसन रोगियों के लिए दवाइयां, ऑक्सीजन, जांचें एवं भर्ती करने की व्यवस्थाओं को भी अंजाम देना शुरू कर दिया गया है। नए अजमेर जिले के लिहाज से तैयारी की गई है। यही नहीं क्वारंटाइन सेन्टर के लिए भी चन्द्रवरदाईनगर सीएचसी एवं कायड़ स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय चिह्नित किए गए हैं।

टेस्टिंग लेब, सेम्पल कलेक्शन सेन्टर
जेएलएन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में टेस्टिंग लेब एवं सेम्पल कलेक्शन सेन्टर बनाए गए हैं। इनमें मैनपावर की भी ड्यूटी तय की गई है।


कोरोना का नया वेरिएंट है जेएन-1। इसके प्रभावित एरिया से आने वाले लोगों के प्रति क्या सावधानी रखनी है, इसे लेकर कार्मिकों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। देश एवं स्टेट की गाइड लाइन को फोलो किया जाएगा। फिलहाल यहां कोई केस सामने नहीं आया है।
डॉ. अनुज पिंगोलिया, सीएमएचओ अजमेर


रेपिड रेस्पोंस टीम में ये शामिल
- संभाग स्तरीय:डॉ. इन्द्रजीत सिंह (संयुक्त निदेशक, जोन), डॉ. महेन्द्र खन्ना, डॉ. मुनेश मीना, डॉ. रणवीर, (माइक्रोबायोलॉजी)डॉ. मो. अजीज (पिडियाट्रिक)।

- जिला स्तरीय: डॉ. आरएस. किराड़िया (डिप्टी सीएमएमएचओ), डॉ. संजीव, डॉ. मुकुल चौरसिया, डॉ. भैरू लाल जाट, डॉ. विजेन्द्र (सभी मेडिकल कॉलेज) मुकेश कुमार खोरवाल (एपिडिमियोलॉजिस्ट)।

- नियमित रिपोर्टिंग के लिए यह टीम-एपिडिमियोलॉजिस्ट मुकेश खोरवाल, डाटा मैनेजर नन्द किशोर, डाटा एंट्री ऑपरेटन शिखर जैन शामिल है।


ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति
13 फंक्शनल
09 नॉन फंक्शनल
02 एलएमओ टैंक (जेएलएन एवं मित्तल
855 ऑक्सीजन कंसंस्ट्रेटर)
310 वेंटीलेटर फंक्शनल
92 बाइपैप फंक्शनल
1878 ऑक्सीजन सिलैण्डर (डी टाइप)
1061 ऑक्सीजन सिलैण्डर (बी टाइप)

यह हैं लक्षण
बुखार, गले में दर्द, नाक से पानी गिरना, सिर दर्द आदि लक्षण हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ओस की बूंदें बनीं बर्फ, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगा ऐसा, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट

दवा की स्थिति
कॉलेज स्तर पर 1795, जिला अस्पताल में 865 एवं उप जिला चिकित्सालय स्तर पर 841 तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं।

चिकित्सकों की स्थिति
पीएमओ स्तर पर 56 चिकित्सक, सीएचसी एवं पीएचसी स्तर पर 79 चिकित्सक (इनमें माइक्रोबायोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट,फिजिशियन, पिडियाट्रिक, टीबी चेस्ट,ईएनटी, एनेस्थेटिक सहित मेडिकल ऑफिसर आदि पद शामिल हैं। )

यह भी पढ़ें: राजस्थान में सर्दी का सितम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट