उधर, तापमान में गिरावट से जहां अरावली की वादियों के इर्द-गिर्द व तलहटी में रहने वाले लोग सर्दी से बचाव का जतन करते दिख। जिले के मगरा क्षेत्र में भी कई जगह पर बर्फ की परत जमी। कई जगह पर तो कोहरा भी छाया रहा, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, माउंट में तो जलाशय के किनारों, खुले में खड़े वाहनों की छतों, सोलर प्लेटों, पेड़-पौधोंं, उद्यानों, खुले मैदानों व खेतों में खड़ी फसल पर बर्फ की परत जम गई। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान भी आधा डिग्री लुढ़ककर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।