
property of congress-bjp candiadtes
अजमेर.
विधानसभा चुनाव -2018 में अजमेर जिले के 8 विधानसभा सीटों पर उतरे दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सम्पत्ति पर नजर डालें तो उनकी तिजोरी में लाखों से लेकर करोड़ों रुपए का माल है। प्रत्याशियों की ओर से भरे गए नामांकन पत्रों में यह सामने आया है।
अजमेर की दोनों सीटों उत्तर और दक्षिण में कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार भाजपा के उम्मीदवारों से अधिक मालदार हैं। जिले में सर्वाधिक 11 करोड़ की सम्पत्ति अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी हेमन्त भाटी के पास हैं तो किशनगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार नन्दाराम थाकण के पास सबसे कम 15 लाख रुपए की सम्पत्ति बताई गई है।
अजमेर उत्तर :
भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी के पास चल-अचल सहित कुल 2 करोड़ 87 लाख 98 हजार 390 रुपए की सम्पत्ति है। इसमें जमीन, वाहन तथा आभूषण शामिल है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह रलावता 4 करोड़ 68 लाख 25 हजार 352 रुपए की सम्पत्ति के मालिक हैं। रलावता के पास देवनानी से अधिक जमीन है। हालांकि देवनानी के पास रलावता से अधिक वाहन है।
अजमेर दक्षिण :
भाजपा प्रत्याशी अनिता भदेल की संपत्ति
अचल संपत्ति-1 करोड़ 58 लाख 316
चल संपत्ति-करीब 1 करोड़
आपराधिक केस-शून्य
कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत भदेल
अचल संपत्ति-11 करोड़ 20 लाख 63 हजार 734 रुपए
चल संपत्ति-करीब 2 करोड़ रुपए
वाहन-तीन
आपराधिक मुकदमा--शून्य
पुष्कर :
भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत
चल संपत्ति- 84 लाख 46 हजार 127 रुपए
अचल संपत्ति-करीब 1 करोड़ रुपए
कांग्रेस प्रत्याशी नसीम अख्तर
चल संपत्ति- 58 लाख 43 हजार 255 रुपए
अचल संपत्ति-करीब 2 करोड़ रुपए
आपराधिक मुकदमा--शून्य
किशनगढ़ :
भााजपा के प्रत्याशी विकास चौधरी
चल संपत्ति- 63 लाख रुपए
अचल संपत्ति-1 करोड़ रुपए
आपराधिक मुकदमा--
कांग्रेस के प्रत्याशी नन्दाराम थाकण
चल संपत्ति -15 लाख रुपए
अचल संपत्ति-1 करोड़ रुपए
आपराधिक मुकदमा--शून्य
केकड़ी :
भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र विनायका
अचल संपत्ति- 1 करोड़ 78 लाख 31 हजार 738 रुपए
चल संपत्ति-1 करोड़ रुपए
आपराधिक मुकदमा--शून्य
कांग्रेस प्रत्याशी-रघु शर्मा
अचल संपत्ति 3 करोड़ रुपए
चल संपत्ति-80 लाख रुपए
आपराधिक मुकदमे-शून्य
ब्यावर :
भाजपा के शंकर सिंह रावत
अचल संपत्ति-2 करोड़ 6 लाख 61 हजार 896
चल संपत्ति-60 लाख रुपए
कांग्रेस के पारस पंच
अचल संपत्ति 4 करोड़ 49 लाख 93 हजार 960
चल संपत्ति-1 करोड़ रुपए
नसीराबाद :
भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप लाम्बा
अचल संपत्ति- 1 करोड़ 26 लाख 51 हजार 216 रुपए
चल संपत्ति-60 लाख रुपए
कांग्रेस उम्मीदवार राम नारायण गुर्जर
अचल संपत्ति- 90 लाख 51 हजार 216 रुपए
चल संपत्ति-30 लाख रुपए
मसूदा:
भाजपा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा
अचल संपत्ति- 9 करोड़ 84 लाख 21 हजार 455 रुपए
चल संपत्ति-1 करोड़ रुपए
Published on:
20 Nov 2018 04:47 pm
