chief election commissioner
अजमेर.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 7 दिसम्बर को अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। साथ ही आयोग के सुगम मतदान की थीम पर प्रत्येक दिव्यांग मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक लाने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारियों व कानून व्यवस्था की संभाग स्तरीय बैठक में संभाग के संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारियों,कलक्टर, पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक ले रहे थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव की थीम सुगम मतदान है दिव्यांगों को मतदान केन्द्र तक लाने की व मतदान केन्द्र के अन्दर सुविधापूर्वक पहुंचने की व्यवस्था करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रो में पैरामिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च होगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में चिह्नित असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करें। विशेष पुलिस निदेशक एन. आर.के.रेड्डी ने चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाए।
बैठक में ईवीएम वीवीपेट की जिलों में स्थिति व आवश्यकता, मतदाता जागरुकता, मतदाता सूचिया, क्रिटिकल बूथ, मतदान प्रशिक्षण, खाली पदों, दिव्यांगो की सुविधाए पैरा मिलिट्री फोर्स, हथियार जमा कराने, हथियार जब्त, आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई, सी विजिल की शिकायतों, आदर्श आचार संहिता की शिकायतों के निवारण, जनसहभागिता, मोबाइल गश्त, निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान की व्यवस्थाओं, चुनाव सामग्री, डाकमत पत्र, सर्विस वोटर्स, एपिक कार्ड, पोलिंग स्टेशन, पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स, सेक्टर ले-आउट प्लान, मतदान दिवस व्यवस्था, नामांकन, पोलिंग पार्टी की व्यवस्थाओं की तैयारियों के बारे में समीक्षा की गई।
बैठक में संभागीय आयुक्त एल.एन.मीना एवं पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज बीजू जॉर्ज जोसफ ने भी संभाग में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा, भीलवाड़ा कलक्टर सुचि त्यागी, नागौर कलक्टर कुमार पाल गौतम, टोंक कलक्टर रामचंद्र डेनवाल, अजमेर एसपी राजेश सिंह, भीलवाड़ा एसपी डॉ. रामेश्वर, नागौर एसपी हरेन्द्र कुमार महावर, टोंक एसपी योगेश दाधीच शामिल हुए।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी,अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के.के.शर्मा,एडीएम एम.एल.नेहरा,अबू सुफियान चौहान,अशोक योगी, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त कैलाश लखारा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इन पर हुई चर्चा
बैठक में ईवीएम वीवीपेट की जिलों में स्थिति व आवश्यकता, मतदाता जागरुकता, मतदाता सूचिया, क्रिटिकल बूथ, मतदान प्रशिक्षण, खाली पदों, दिव्यांगो की सुविधाए पैरा मिलिट्री फोर्स, हथियार जमा कराने, हथियार जब्त, आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई, सी विजिल की शिकायतों, आदर्श आचार संहिता की शिकायतों के निवारण, जनसहभागिता, मोबाइल गश्त, निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान की व्यवस्थाओं, चुनाव सामग्री, डाकमत पत्र, सर्विस वोटर्स, एपिक कार्ड, पोलिंग स्टेशन, पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स, सेक्टर ले-आउट प्लान, मतदान दिवस व्यवस्था, नामांकन, पोलिंग पार्टी की व्यवस्थाओं की तैयारियों के बारे में समीक्षा की गई।
Published on:
18 Nov 2018 04:15 pm