
अजमेर. वंदेभारत लेकर शनिवार को प्रदेश के लोगों का इंतजार खत्म हो गया। प्रदेश की पहली वंदेभारत सुबह अजमेर पहुंच गई मदार स्टेशन पर इसी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वंदेभारत चेन्नई से वाया चंदेरिया होते हुए अजमेर पहुंची। यहां मदार स्टेशन पर ट्रेन का मेन्टेन्स होगा।
वंदभारत ट्रेन सुबह करीब अजमेर पहुंच गई। यहां ट्रेन में कई इक्यूपमेन्ट लगाए जाएंगे। इसके लिए पिटलाइन में कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसके चलते ओवरहैड इक्यूपमेन्ट लगाए जा रहे हैं। पिट लाइन में बड़ी-बड़ी गैन्ट्री को हटाया जा रहा है। यहां ट्रएन के एसी, लाइट, पंखों व मोटर्स की जांच की जाएगी। इसके बाद अजमेर से दिल्ली के बीच ट्रायल होंगे। इस दौरान स्पीड की जांच की जाएगी। तीन से चार दिन तक ट्रायल की जाएगी। ट्रायल में हैडक्वाटर का स्टाफ मैकेनिकल, इलेक्ट्रीकल व अन्य स्टाफ साथ होगा। डीआरएम राजीव धनखड़ ने बताया कि वंदेभारत शनिवार को अजमेर पहुंचेगी। इसकी तैयारियां जारी है।
यह भी पढ़ें : वंदे भारत का शेड्यूल जारी, दिल्ली से चलेगी शाम को, जयपुर पहुंचने में लगेगा 4 घंटे का समय, इतनी रहेगी स्पीड
यह रहेगा संभावित टाइम टेबल
वंदे भारत अजमेर से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। 7.55 बजे जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन 9.41 बजे अलवर, 11.25 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। दोपहर 12.15 बजे यह नई दिल्ली पहुंच जाएगी। यह 442 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी। वंदे भारत दिल्ली से शाम 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। पहला ठहराव गुरुग्राम 6:52 होगा। रेवाड़ी जंक्शन पर शाम 7 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। अलवर में रात्रि 8 बजकर 25 मिनट पर ट्रेन पहुंचेगी। यहां से रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन रात्रि 12.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह 442 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 5 मिनट में पूरा करेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जयपुर, अलवर और गुरुग्राम रहेगा।
यह भी पढ़ें : खाटूश्याम जी के मेले में बिछड़ गया था आकाश, 21 दिन बाद मिला तो लिपटकर फफक पड़ी मां
सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन
जयपुर और दिल्ली से वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। बुधवार को ट्रेन नहीं चलेगी।
1196 यात्री कर सकेंगे सफर। वंदे भारत में 16 पैसेंजर कार हैं। इनमें से दो इंजन, चार एग्जीक्यूटिव क्लास और 12 चेयर कार हैं। इनमें 1,196 यात्री सफर कर सकेंगे। एक पैसेंजर कार में सीटिंग अरेंजमेंट रहेगा और 78 सीटें होंगी। ट्रेन के बीच में दो बोगी एग्जीक्यूटिव क्लास की होंगी।
11सौ से 13 सौ रुपए के करीब हो सकता है किराया
वंदेभारत का किराया करीब 13 सौ रुपए हो सकता है। अजमेर व नई दिल्ली के बीच की दूरी 443 किलोमटीर है। वर्तमान में गांधीनगर से मुंबई के बीच चल रही वंदेभारत का चेयर कार का किराया 1420 और एक्जीक्यूटिव का किराया 2630 रुपए है। दूरी करीब 520 किलोमीटर है। इसी तरह बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत में चेयर कार का 1075 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2050 रुपए है। इन शहरों के बीच की दूरी करीब 413 सौ किलोमीटर है। इसी तरह नई-दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली वंदेभारत का किराया 1805 व 3355 रुपए है। जबकि दूरी 771 किलोमीटर है।
Updated on:
25 Mar 2023 11:55 am
Published on:
25 Mar 2023 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
