5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: 3 भाइयों संग सो रहे मासूम को सांप ने डसा, घटना से पूरे गांव में मातम

राजस्थान में घर के आंगन में तीन भाई सो रहे थे, लेकिन अचानक घटी एक अनहोनी ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया। 13 वर्षीय गोविन्द सिंह पुत्र बलवीर सिंह को जहरीले सांप ने डस लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
snake bite

Photo- Patrika

अजमेर/ जवाजा। निकटवर्ती बड़कोचरा पंचायत के भूरियाखेड़ा गांव में गुरुवार रात एक हृदयविदारक घटना घटी। घर के आंगन में तीनों भाई एक साथ सो रहे थे। इसी दौरान बीच में सो रहे 13 वर्षीय गोविन्द सिंह पुत्र बलवीर सिंह को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे गोविन्द के कान से खून बहता देख दादा छोग सिंह को आशंका हुई। उन्होंने जब बिस्तर झटका तो उस पर बलिया वाला सांप नजर आया। परिजनों ने तुरंत ही सांप को मार डाला और घायल बालक को जवाजा अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में ब्यावर रेफर किया, जहां से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा गया। परंतु चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम ने रात करीब 11 बजे दम तोड़ दिया।

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के साथ-साथ पूरे भूरियाखेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।