
रक्षाबंधन की तैयारियां हुई तेज बाजार में सजी राखी की दुकानें
ब्यावर/अजमेर. रक्षाबंधन का त्यौहार पास आ रहा है, जिसके साथ त्यौहार को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है ,बाजार में राखियों से दुकानें सज गई है। दुकानों में सजी राखियों में कई स्टाइल और वैरायटी की राखियां देखने को मिल रही हैं। बाजार में सजने वाली इन राखियों से एक बात को साफ दिखाई देती है कि बदलते वक्त के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार भी स्टाईलिश होता जा रहा है।
मार्केट में डिफरेंट डिजाइन की स्टाइलिश राखियों का ट्रेंड चल निकला है। बच्चों को लुभाने के लिए उनके फेवरेट कार्टून कैरेक्टर और दूसरे सुपरहीरो की राखियों की बाजार में कई वैरायटी नजर आ जाती है। गर्ल्स में भी यूनिक और स्टाईलिश राखियों का काफी क्रेज रहता है। इसी क्रेज को देखते हुए बाजार में त्यौहारी सीजन की रौनक शुरू हो गई है। शहर में स्थित दुकानों में सबसे ज्यादा राखियां अहमदाबाद, कोलकता, मुंबई में निर्मित राखियां बाजार में आ रही हैं। बाजार में तीन से लेकर १००० रुपए में उपलब्ध हैं। इनमें कई राखियां चांदी की भी हैं जो ज्वैलरी शॉप्स पर बेची जा रही हैं। मोदी व छोटा भीम नजर आएंगे नन्ही कलाइंयो पर शहर के मार्केट में राखियों से सजी दुकानों में कार्टून कैरेक्टर की राखियां सबसे ज्यादा नजर आ रही हैं। ये कार्टून कैरेक्टर राखियां बच्चों को लुभाने के लिए सजाई जाती हैं। छोटे बच्चे भी इन्ही कार्टून कैरेक्टर की राखियां सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा भी लोग अपनी पसंद के हिसाब से राखियां कस्टमाइज़ भी करा रहे हैं।
Published on:
20 Aug 2018, 11:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.