4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह साल की मासूम बच्ची से बलात्कार

आरोपी युवक गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक भी पहुंचे
less than 1 minute read
Google source verification
छह साल की मासूम बच्ची से बलात्कार

छह साल की मासूम बच्ची से बलात्कार,छह साल की मासूम बच्ची से बलात्कार,छह साल की मासूम बच्ची से बलात्कार

मांगलियावास (अजमेर). थाना क्षेत्र में मंगलवार को 6 साल की बच्ची से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के सात घंटे बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद एसपी कंवर राष्ट्रदीप भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे पीडि़त बालिका अपने भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया, जहां उसने बच्ची से बलात्कार किया। इससे बालिका लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान युवक की भाभी ने कमरा खोलकर बच्ची को बाहर निकाला। उसे अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय में उपचार के लिए भिजवाया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए। वही मौके पर पहुंची पुलिस व डिप्टी ग्रामीण विनोद सिप्पा ने अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने कई गांवों, होटलों व खानों सहित जंगलों में दबिश दी, लेकिन आरोपी का कहीं पता नहीं चला। घटना के करीब 7 घंटे के बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी केसरपुरा निवासी जीतू उर्फ मोंटी (22) को मकरेड़ा के पास रेल की पटरियों पर पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।