4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

एक साल पहले दी थी वारदात अंजाम : आरोपी ने अश्लील वीडियो बना सार्वजनिक करने की दी धमकी, एक लाख रुपए ऐंठे
less than 1 minute read
Google source verification
Rape of teenager by framing marriage

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

पुष्कर . चावंडिया गांव की एक किशोरी से करीब एक वर्ष पूर्व दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गनाहेड़ा गांव में मोबाइल रिपेयर का काम करने वाले चावंडिया गांव निवासी आनन्द वैष्णव के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुष्कर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि चावंडिया गांव निवासी आनन्द वैष्णव ने किशोरी को कस्बे की एक होटल में शादी करने का झांसा देकर बुलाया। उसने किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो क्लिपिंग बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए ऐंठ लिए। यह राशि पीडि़ता के पिता ने उसके विवाह के लिए रखे थे। इसी दौरान परिजन ने पीडि़ता का विवाह अन्यत्र तय कर दिया। इस पर आनन्द के साथ प्रवीण वैष्णव, चेतन वैष्णव, शिव प्रसाद सहित विमला व पूनम ने किशोरी को आनन्द के साथ विवाह करने का झांसा दिया।

आरोपियों ने गहने मंगवाने का दबाव डाला व हेल्प लाइन के माध्यम से माता पिता पर जबरन विवाह कराने के आरोप में शिकायत करवा दी। इसके बाद किशोरी को नागौर पुलिस ने बाल कल्याण समिति के पास भिजवा दिया। समिति ने किशोरी को मां, पुत्री व साले की पत्नी के सुपुर्द कर दिया। 17 जून को घर आने पर किशोरी ने पिता को दुष्कर्म के बारे में बताया तो वारदात उजागर हुई।
लगातार दूसरी घटना : पुष्कर थानाक्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने का यह दूसरा मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को एक नाबालिग से गैंग रेप करने का मामला दर्ज किया गया था।