
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे होगा जारी (पत्रिका फाइल फोटो)
Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर आज 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करने जा रहा है। बोर्ड आज माध्यमिक परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। इस साल लगभग 10.68 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जो अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज दोपहर 1 बजे अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे। खास बात यह है कि 10वीं के साथ-साथ आज 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। छात्र अपना Roll Number और जन्मतिथि तैयार रखें।
राजस्थान बोर्ड इस बार अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। आमतौर पर 10वीं का रिजल्ट मई या जून में जारी होता है, लेकिन इस बार मार्च में ही नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।
महज 20 दिनों में 30,915 परीक्षकों ने करीब 64 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी की। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, जिसके चलते बोर्ड ने युद्ध स्तर पर काम कर समय से पहले रिजल्ट तैयार किया है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का परिणाम मंगलवार को दोपहर 1 बजे जारी होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम घोषित करेंगे। बोर्ड के इतिहास में पहली बार दसवीं का परिणाम परीक्षा समाप्ति के मात्र 23 दिन बाद जारी किया जा रहा है।
वहीं, कक्षा 5वीं तथा कक्षा 8वीं का परिणाम भी 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम के साथ ही बोर्ड कार्यालय से जारी किया जाएगा। बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में 10.68 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
Updated on:
24 Mar 2026 09:45 am
Published on:
24 Mar 2026 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
