4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की खास खबरे

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की खास खबरे
3 min read
Google source verification
read ajmer related news in one package

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की खास खबरे

1) घर-घर होगा पेंशनर्स का सत्यापन

अजमेर. नगर निगम द्वारा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन विधवा एवं विकलांग पेंशन के भौतिक सत्यापन का कार्य नगर निगम के कर्मचारी घर-घर जा कर करेंगे। पेंशनर्स की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में यह कार्य उपखंड अधिकारी कार्यालय में सम्पादित किया जा रहा था। लेकिन वृद्धजनों, विकलांगों तथा बरसाती मौसमी की समस्या को देखते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय में सत्यापन बंद कर दिया गया है। अब नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक द्वारा घर-घर जाकर पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। अब पेंशनर्स को उपखंड अधिकारी कार्यालय अथवा नगर निगम कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।

2) 61 व्यक्तियों ने किया रक्तदान

अजमेर. महावीर इंटरनॅशनल संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब व आर्यन कॉलेज के तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयसोजित किया गया । इसमें 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
महावीर इन्टरनेशनल अजमेर के मीडिया सह प्रभारी डॉ यतीन्द्र सिंह सिंह ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर भी रक्तदान शिविर मुख्य शाखा में आयोजित किया गया इसमें 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

3) दाधीच आईटी सेल विधानसभा संयोजक

अजमेर.प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सैल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार ने नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से रामसर निवासी आदित्य दाधीच को पुन: आईटी सैल के संयोजक पद पर नियुक्त किया है।

4) शिविर में रिकॉर्ड हुआ सही, मिला खातेदारी हक

न्याय आपके द्वार अभियान 2018
अजमेर. राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार में अनेक पुराने मामलों में रिकॉर्ड की दुरूस्तगी तो हो ही रही है साथ ही लोगों को इसका सीधा लाभ भी मिल रहा है।

5) गल्र्स स्कूल के बाहर से तीन युवक गिरफ्तार

मनचलों के खिलाफ कार्रवाई

अजमेर. गल्र्स स्कूल के बाहर छात्राओं के आगे-पीछे मंडराने वाले मनचलों के खिलाफ सुबह अलवर गेट थाना पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने तीन युवकों समेत 12 जनों को पकड़ा। इसमें 9 किशोर के परिजन को पुलिस थाने बुलाकर समझाइश की गई।

थानाप्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह के आदेश पर गल्र्स स्कूल के आसपास मंडराने वाले मनचलों को सबक सिखाने के लिए सोमवार को अभियान चलाया गया। अभियान में अलवर गेट थाना क्षेत्र में आने वाले गल्र्स स्कूल के बाहर सादा वर्दी में पुलिस के जवान व महिला कांस्टेबल तैनात किए गए। पुलिस टीम ने धोलाभाटा शिव विहार कॉलोनी निवासी मोहित कुशवाह, धाननाड़ी निवासी पवन जिरोता और गुलाबबाड़ी अम्बेडकर कॉलोनी निवासी गौरव बैरवा को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। इसके अलवा 9 किशोर को पकड़ा। सभी गल्र्स स्कूल के बाहर छूट्टी होने पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए छात्राओं के आसपास मंडरा रहे थे। पुलिस ने किशोर के माता-पिता को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा।

6) कांग्रेस दावेदारों में शक्ति प्रदर्शन की होड़

अजमेर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छह महीने शेष रहते दावेदारों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारों ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता दिखाने के लिए जन्मदिन को बहाना बनाया है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस सचिव महेन्द्र सिंह रलावता के जन्मदिन पर शहर के 200 से अधिक स्थानों पर 500 से अधिक बैनर पोस्टर लगाए गए थे, वहीं सोमवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक हासानी ने भी अपने जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। हासानी ने स्वयं को अजमेर उत्तर से मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर राजनीतिक माहौल को गर्माने की कोशिश की।

लोहागल रोड स्थित एक समारोह स्थल में हासानी ने जन्मदिन की पार्टी रखी। इसके लिए सभी छोटे-बड़े कांग्रेसियों सहित कई लोगों को निमंत्रण पत्र दिया गया। विजीटिंग कार्ड की तर्ज पर छपवाए गए निमंत्रण पत्र में भी जाति के हिसाब से अलग-अलग इष्टदेव की फोटो छपवाई गई। उसी हिसाब से कार्ड भी बांटे।

7) आर्यभट्ट कॉलेज में करियर काउंसलिंग

अजमेर. आर्यभट्ट कॉलेज में इस सत्र में कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए करियर कॉउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस कॉउंसलिंग में अजमेर शहर के विभिन स्कूल के 250 विद्यर्थियों ने पंजीकरण कराया इस करिअर कॉउंसलिंग में विभिन क्षेत्रों के एक्सपट्र्स ने छात्रों को उनके विषय के आधार उनका मार्गदर्शन किया। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक डॉ अमित शास्त्री ने बताया कि प्रतिवर्ष करिअर कॉउंसलिंग की जाती है जिससे छात्रों को भविष्य निर्धारण में सहायता मिलती है।

8) रिशफल परिणाम जारी करने की मांग

अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल जारी की

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा-2013 के अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध रिशफल परिणाम जारी करने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल पर जाने का भी ऐलान कर दिया है।

अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन व आयोग सचिव को पत्र प्रेषित कर रिशफल परिणाम जारी करने की मांग करते हुए कहा कि उक्त भर्ती का रिशफल परिणाम तैयार होने के बावजूद परिणामजारी नहीं किया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उक्त भर्ती में 278 अभ्यर्थी अपात्र पाए गए हैं। जिनके विरुद्ध रिशफल परिणाम जारी करने की मांग की है। ज्ञापन देने गए शिष्टमंडल में जितेन्द्र फौजदार, विनीत फौजदार, आदित्य कुमार, हिमांशु फौजदार, दिलीप कुमार, सुरेश, रविन्द्र आदि के शामिल है।