4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर संभाग की क्राइम से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरें, जानें कैसी-कैसी हुई घटनाएं

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Google source verification
crime news

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

अजमेर. शादी का झांसा देकर दलित विधवा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। पीडि़ता ने सोमवार को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई। क्रिश्चियन गंज कैलाशपुरी निवासी दीपक शर्मा ने उसको शादी करने के झांसे में प्रेमजाल में फांस लिया। आरोपित ने उसके साथ लम्बे समय तक शारीकि संबंध बनाए। पीडि़ता ने जब उससे शादी की बात कही तो आरोपित ने इन्कार कर दिया।

हादसे में घायल युवक की मौत

अजमेर. आदर्शनगर थाना क्षेत्र में सडक़ हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार घूघरा घाटी भैरू मंदिर के पास रहने वाले गोरधन पुत्र रामपाल माली सोमवार को बाइक की सर्विस कराने माखूपुरा स्थित सर्विस सेंटर गया था। दोपहर में बाइक लेकर लौट रहे गोरधन के परबतपुरा चौराहा पर नसीराबाद की ओर से तेजगति में आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल गोरधन को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घर के बाहर खड़ी बाइक में आग
अजमेर. तोपदड़ा क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक में सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। पीडि़त ने मामले में क्लॉक टावर थाने में मामले में शिकायत दी है। जानकारी अनुसार तोपदड़ा शिव नगर निवासी कमल भाटी ने बताया कि सोमवार रात मां सरस्वती देवी की तबीयत खराब हो गई तो वह दवाई लेने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल गया था। दवाई लाकर उसने बाइक घर के बाहर ही खड़ी कर दी। सुबह जागा तो बाइक का आगे का हिस्सा जाली हालत में मिला।