3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर से जुड़ी अपराध की खबरें, और जानें कैसी-कैसी हुई घटनाएं

आप भी पढ़ेंऔर जानें अजमेर से जुड़े अपराध घटनाक्रम की खबरें

2 min read
Google source verification
Read all crime related news in one package

अजमेर .आप भी पढ़ेंऔर जानें अजमेर से जुड़े अपराध घटनाक्रम की खबरें...अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश संख्या दो ने अरांई की सरपंच नेराज देवी का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया है। प्राथी अरुणा कंवर ने नेराज देवी की शैक्षणिक योग्यता को चुनौती देते हुए निर्वाचन रद्द करने की मांग को लेकर अदालत में चुनाव याचिका पेश की थी।

अरांई निवासी अरुणा कंवर ने जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर अजमेर, सरपंच नेराज देवी व रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति अरांई को पक्षकार बनाया गया। याचिका में बताया गया कि अजमेर के सरपंच पद पर निर्वाचित नेराज देवी न्यूनतम योग्यता नहीं थी। नेराज देवी को 24 जनवरी 2015 को सरपंच के पद पर निर्वाचन शून्य घोषित करने के आदेश दिए।

कोतवाली थाने का निरीक्षण

अजमेर. नवनियुक्त पुलिस उप अधीक्षक (उत्तर) डॉ. दुर्गासिंह राजपुरोहित ने बुधवार को पदभार ग्रहण करते ही कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में हो रही चेन स्नेचिंग की वारदातों समेत हर तरह के अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयास की बात कही।

अवैध शराब बेचते पकड़ा

अजमेर. रामगंज थाना पुलिस ने ब्यावर रोड स्थित राजू होटल के पास दबिश देकर सोमलपुर निवासी सलीम पुत्र समदा को अवैध शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। पुलिस उसे गुरुवार को अदालत में पेश करेगी।

सात ट्रॉली बबूल की लकडिय़ां धधकी


देरांठू. नसीराबाद कोटा रोड़ बामणिया बालाजी चौराहे के निकट खेत में रखी हुई बबूल की लकडिय़ां बुधवार देर शाम जलकर राख हो गई। कोटा चौराहे पर देरांठू निवासी नारायण रावत का खेत एवं कुआं है। बुधवार अज्ञात व्यक्ति ने सूखे कांटों का ढेर एक जगह एकत्रित करके लगभग 7 ट्रैक्टर ट्रॉली सूखी लड़कियां के नीचे रखकर आग लगा दी जिससे लड़कियों का ढेर जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों ने इस आग को बुझाने का काफी प्रयास किया पर सफलता नही मिल सकी। आग की लपटों से हरे देशी बबूल के पेड़ भी जल गए। पीडि़त पक्ष ने अज्ञात की ओर से जानबूझ कर उनके खेत में आग लगा रहे हैं।