अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) के तत्वावधान में 3 से 5 दिसंबर तक सहायक अभियन्ता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा- 2018 का आयोजन होगा। परीक्षा अजमेर (ajmer) जिला मुख्यालय पर होगी।
Read More: Police: इन इलाकों की बात ही छोडि़ए, अभी अजमेर ही नहीं कैमरे की रेंज में
सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि सहायक अभियन्ता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा (combined exam)- 2018 का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर 3 से 5 दिसंबर तक सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक दो सत्रों में होगा।
Read More: “ एक ही पहचान” नृत्य नाटिका में देश की विविधता में एकता का संदेश दिया……………. देखिए वीडियो
ये होगा परीक्षा कार्यक्रम (आयोग के अनुसार)
3 दिसंबर-हिंदी : सुबह 9 से 12 बजे, सोशल एस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग-दोपहर 2 से 5 बजे
4 दिसंबर-सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-प्रथम: सुबह 9 से 12 बजे, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वितीय-दोपहर 2 से 5 बजे
5 दिसंबर- एग्रीकल्चरल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रथम :सुबह 9 से 12 बजे, सोशल एग्रीकल्चरल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय -दोपहर 2 से 5 बजे
Read More: बोले सतीश पूनिया: गहलोत अल्पज्ञानी, याद नहीं कांग्रेस के विध्वसंक फैसले
पहुंचना होगा एक घंटा पहले
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर तय समय से एक घंटा पूर्व पहुंचना होगा। अभियांत्रिकी विषयों (engineering paper) के पेपर हल करने के लिए हेतु सहायक सामग्री के रूप में साइंटिफिक केलक्यूलेटर (नॉन प्रोग्रामेबल) उपयोग में ले सकेंगे।
Read More: City Life: बन गए हैं शहर में एक्सीडेंट जोन, यहां मंडराता है हमेशा खतरा
परीक्षा वर्णनात्मक होने के कारण नीली स्याही (blue ink) के पारदर्शी बॉल पेन/ सामान्य जैल पेन/स्याही पेन एवं आवश्यकता अनुसार पेंसिल, रबड़ एवं स्केल (पैमाना) भी साथ ला सकेंगे।
Read More: Police cop:वो बेखौफ करता था चेतक पर सवारी, अचानक हुआ ये हादसा
पढ़ें यह खबर भी..
दुकान पर लूट मामले में लगा कोई सुराग
शहर के जनाना अस्पताल रोड स्थित शराब की दुकान पर हुई लूटपाट प्रकरण जांच जारी है। पुलिस को तीन दिन में लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। जनाना अस्पताल रोड पर शराब अंग्रेजी-देशी शराब की दुकान पर 27 नवंबर को तडक़े करीब 2.30 बजे छह लुटेरे पिकअप लेकर दुकान पर पहुंचे। उन्होंने लोहे के एंगल और सरियों से दुकान का शटर ऊपर किया। अंदर सो रहे सेल्समैन मदनसिंह ने जब आवाज सुनकर हल्ला मचाया तो लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।