सीबीएसई से सम्बद्ध स्कूल में हर साल 1 अप्रेल को नया सत्र शुरू होता है। सरकारी, निजी स्कूल में जनवरी से फरवरी-मार्च तक प्री-प्राइमरी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होती है। इनके अलावा छठी, नवीं और ग्यारहवीं कक्षा के प्रवेश विद्यार्थियों के परिणाम, परिजनों के स्थानांतरण के चलते होते हैं। शिक्षा विभाग से सम्बद्ध स्कूल में मई के शुरूआत और जून के अंतिम सप्ताह में प्रवेशोत्सव के जरिए होते हैं।