4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC..कंप्यूटर विज्ञान व्याख्याता के साक्षात्कार 22 से

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
lecturer post interview

lecturer post interview

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर विज्ञान व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा विभाग) की साक्षात्कार तिथि घोषित कर दी है। सचिव पी. सी. बेरवाल के अनुसार कंप्यूटर विज्ञान व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा विभाग) के साक्षात्कार 22 और 23 जनवरी को होंगे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र सहित और उनकी फोटो प्रति साथ लानी जरूरी होगी। इसके अभाव में उन्हें साक्षात्कार से वंचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जल्द दें एसआई परीक्षा उत्तरकुंजी पर आपत्ति
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उपनिरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2018 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों का आपत्तियां देना जारी है। उप सचिव रामदयाल मीणा ने बताया कि अभ्यर्थी 7 जनवरी को रात्रि 12 बजे तक निर्धारित शुल्क देकर मास्टर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न की आपत्ति के लिए सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्तियां प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण के साथ सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। वांछित प्रमाण नहीं होने पर आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।