7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

RPSC: जल्दी भरें समूह अनुदेशक भर्ती के ऑनलाइन फार्म

आवेदन पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फार्म भरने की जरूरत नही होगी। अलबत्ता वे ऑनलाइन फार्म में संशोधन कर सकेंगे।

Google source verification

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) की समूह अनुदेशक (gropu instructor)/सर्वेयर-सहायक शिक्षुता सलाहकार (ग्रुप द्वितीय) भर्ती 2018 के तहत दोबारा आवेदन जारी हैं। कार्मिक विभाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और विशेष योग्यजन को देय आरक्षण (reservation) के तहत आवेदन मांगे गए हैं।

read more: raavan dahan : तैयार हो रहे हैं कई ‘रावण’, गली-मोहल्लों में होगा दहन

राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 के तहत समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप-द्वितीय के 34 पदों (34 post) के लिए 3 अप्रेल 2018 को ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। राज्य सरकार ने इसी साल अति पिछड़ा वर्ग (MBC) को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को दस प्रतिशत और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। कार्मिक विभाग से मिले पत्र के बाद आयोग ने दोबारा आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी सोमवार तक ऑनलाइन आवेदन (online form) कर सकेंगे। जो आवेदन पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फार्म भरने की जरूरत नही होगी। अलबत्ता वे ऑनलाइन फार्म में संशोधन (corrections) कर सकेंगे।

read more: चारदीवारी बनाकर पशु लोडिंग रैम्प की जमीन पर किया कब्जा

उपाचार्य/अधीक्षक के आवेदन 8 तक
आयोग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपाचार्य/अधीक्षक पद के लिए भी दोबारा आवेदन मांगे हैं। कार्मिक विभाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और विशेष योग्यजन को देय आरक्षण के बाद इस भर्ती में पदों की संख्या (post) बढकऱ 86 हो गई है। आयोग (rpsc) ने उपाचार्य/अधीक्षक/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 45 पदों पर पिछले साल 3 अप्रेल को ऑनलाइन आवेदन (online form) मांगे थे। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10, अति पिछड़ा वर्ग को 5 और विशेष योग्यजन को 4 प्रतिशत आरक्षण देने की अधिसूचना जारी की है। इसके आवेदन 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

read more: MDSU: स्किल और जॉब ओरिएन्टेड कोर्स से मिलेगा विद्यार्थियों को जॉब

प्राध्यापक भर्ती के आवेदन 12 तक
प्राध्यापक (lecturer) प्रतियोगी परीक्षा (स्कूल शिक्षा) 2018 के तहत भी अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत आरक्षण लागू होना है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए भी 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

read more: River front: पूरा देश में लागू होगा साबरमती और द्रव्यवती रिवर फ्रंट मॉडल