
rpsc issue letter
अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) माध्यमिक शिक्षा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2015 के तहत अभ्यर्थियों से शैक्षिक और प्रशैक्षिक योग्यता संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। नौ अभ्यर्थियों का पता नहीं मिलने से सूचना जारी की गई है। दस्तावेज मिलने के बाद ही आयोग पात्रता जांच कर परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
आयोग उप सचिव से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) माध्यमिक शिक्षा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2015 के पदों की योग्यता के संबंध में रतनलाल पलसानिया और अन्य (24 अभ्यर्थी) बनाम राज्य सरकार ने एकल पीठ में याचिका लगाई थी। 22 अगस्त 2016 को पारित आदेश के तहत अभ्यर्थियों की योग्यता निर्धारित करनी थी।
आयोग ने 8 अगस्त को 56 अभ्यर्थियों को पत्र भेजकर सात दिन में शैक्षिक और प्रशैक्षिक योग्यता संबंधित दस्तावेज एवं प्रार्थना पत्र भेजने को कहा है। इनमें से नौ अभ्यर्थियों के पते आयोग के उपलब्ध नहीं हैं। इन अभ्यर्थियों को तत्काल दस्तावेज भेजने होंगे। इसके बाद ही उनक पात्रता जांच कर परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
यह अभ्यर्थी शामिल (आयोग के अनुसार)
हिमांशु रॉय, साबिर मोहम्मद, चेतन सिंह, फूलचंद गौतम, प्रदीप चंदेल, मनोज कुमार गौतम, शीबा खान, करुणेश गौतम, हनुमान प्रसाद जाट
तुरन्त करना पड़ेगा यह खास काम
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय का नया कुलपति तलाशने की कवायद जल्द शुरू होगी। कार्यवाहक कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी प्रबंध मंडल की बैठक कराएंगे। इसमें सर्च कमेटी के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से सदस्य की नियुक्ति होगी। पूरी सर्च कमेटी बनने के बाद कुलपति पद के आवेदन लिए जाएंगे।
प्रो. विजय श्रीमाली का बीती 21 जुलाई को निधन हुआ था। उनके बाद विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति नहीं है। राजभवन ने पिछले दिनों प्रो. कैलाश सोडाणी को अतिरिक्त जिम्मेदारी है। वे मौजूदा वक्त बांसवाड़ा के गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। प्रो.सोडाणी पर नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया को अंजाम देने की अहम जिम्मेदारी होगी।
यूं बनेगी सर्च कमेटी
नियमानुसार स्थाई कुलपति की तलाश के लिए सर्च कमेटी का गठन किया होना है। इसमें यूजीसी, राजभवन और विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल के सदस्य को शामिल किया जाता है। विश्वविद्यालय का सदस्य मनोनीत करने के लिए प्रो. सोडाणी को तत्काल प्रबंध मंडल की बैठक करानी होगी। यह नाम तय होने पर कमेटी में अन्य सदस्यों की नियुक्ति होगी।
Published on:
15 Aug 2018 08:15 am
