
rpsc online correction facility
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 टीएसपी के अभ्यर्थियों को फार्म की त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया है। प्री-लिटिगेशन कमेटी के आदेशानुसार अभ्यर्थी फार्म की गलतियों में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।
सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि आयोग ने 3 और 4 जुलाई को वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 टीएसपी का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर किया था। आयोग की प्री.लिटिगेशन कमेटी गठित ने अभ्यर्थियों को नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर और विषय के अलावा अन्य सभी त्रुटियों में ऑनलाईन संशोधन का अवसर दिया है।
अभ्यर्थी 17 जुलाई तक आवेदन में संबंधित संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी ई-मित्र/ऑन लाईन बैंकिंग के माध्यम से तीन सौ रुपए शुल्क जमा कराकर आयोग के ऑनलाइन पोर्टल अथवा एसएसओ पोर्टल पर संशोधन विकल्प का उपयोग कर सकेंगे। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी अन्य शर्तें-पात्रता पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार ही रहेंगी।
Published on:
09 Jul 2019 07:14 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
