29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती, अंग्रेजी में 15 प्रतिशत से भी कम रही उपस्थिति

दो पारियों में हुई परीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 4 Jul 2019, 12:04 PM IST

RPSC less then 15 percent candidate present in English exam Ajmer

RPSC: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती, अंग्रेजी में 15 प्रतिशत से भी कम रही उपस्थिति

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में बुधवार से वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी) की शुरुआत हुई। अजमेर जिला मुख्यालय पर पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (टीएसपी) के तहत सुबह 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। दोनों पारियों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सावित्री कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। गुरुवार को भी सुबह 9 से 11.30 बजे तक हिंदी एवं विज्ञान तथा दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक संस्कृत और गणित का पेपर होगा।

Read More- मुकदमा होने बाद से भूमिगत हुआ था सोमरत्न, अब अग्रिम जमानत के प्रयास में

कड़ी जांच के बाद प्रवेश
अभ्यर्थी परीक्षा से एक घंटा पहले केंद्र पर उपस्थित हुए। यहां उनके मूल फोटो पहचान पत्र की जांच की गई। कोई सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र लाने के निर्देश दिए थे। इसकी भी केंद्र पर जांच की गई।

Read More- RPSC आयोग करेगा साक्षात्कार के लिए बेहतर इंतजाम

अंग्रेजी में बैठे सिर्फ 14.81 प्रतिशत

सुबह 9 से 11 बजे
सामान्य ज्ञान: उपस्थित-59, अनुपस्थित-233 (20.21)

दोपहर 2.30 से 5 बजे
अंग्रेजी: उपस्थित-4, अनुपस्थित-23 (14.81)

सामाजिक विज्ञान: उपस्थित-20, अनुपस्थित-63 (24.10)