
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस प्री परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने उत्तर कुंजियों का भी तार्किक ढंग से निस्तारण कर दिया है। दरअसल, 5 अगस्त को आरएएस प्री परीक्षा का आयोजन कराया गया था। इस बार आयोग ने आपत्तियों के निस्तारण में काफी सतर्कता बरती है। इस बार 23 और 24 दिसंबर को मुख्य परीक्षा होगी।