4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: आरएएस मुख्य परीक्षा में दो घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
RAS mains exam 2018

RAS mains exam 2018

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की सख्त पाबंदियां आरएएस मुख्य परीक्षा में भी जारी रहेगी। अभ्यथियों को 28 और 29 जनवरी को परीक्षा की शुरुआत से दो घंटे पहले केंद्रों में पहुंचना होगा। ई-एडमिट कार्ड के बगैर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

आयोग ने 5 अगस्त को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 कराई थी। इसमें अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड, 2.5 गुणा 2.5 साइज की नवीन रंगीन फोटो उपस्थिति पत्रक पर चिपकाकर लाने, नीली स्याही का पारदर्शी बॉलपेन, फोटो यक्त पहचान पत्र के तह आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई वैध दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया था। साथ ही दो घंटे पहले केंद्र पहुंचना जरूरी किया गया था। यह सख्ती 28 और 29 जनवरी को होने वाली आरएएस मुख्य परीक्षा में भी जारी रहेगी।

ड्रेस कोड पर फैसला मौसम के मुताबिक
आरएएस प्रारंभिक और अन्य परीक्षाओं में आयोग ने ड्रेसकोड तय किया था। इसके मुताबिक पुरुषों को आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पेंट-पायजामा और महिला अभ्यर्थियों को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता-ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर पहननी जरूरी है। लेकिन बीती 16 से 18 दिसंबर तक हुई सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में आयोग ने अभ्यर्थियों को गर्म कपड़े और जूते पहनने की अनुमति दी। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के चलते ऐसा किया गया। आरएएस मुख्य परीक्षा जनवरी अंत में होगी। ऐसे में मौसम के अनुसार ही ड्रेसकोड तय किया जाएगा।