
rpsc counselling
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 के अभ्यर्थियों की काउसंलिंग 31 अगस्त से प्रारंभ होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की जाएगी।
सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि काउंसलिंग 31 अगस्त से 15 सितंबर तक राजकीय उच्च अध्ययन संस्थान (टीटी कॉलेज) में चलेगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व उपस्थित होना होगा। विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच कार्यक्रम और अभ्यर्थियों के प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर भर सकेंगे।
साथ ही भरे हुए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां और स्वप्रमाणित दस्तावेजों की एक प्रति के साथ और मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित काउंसलिंग के दौरान उपस्थित हो सकेंगे। काउन्सलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा कोई यात्रा भत्ता/दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।
इन विषयों की काउंसलिंग (अलग-अलग तिथियों पर)
राजस्थानी, संस्कृत, चित्रकला, समाजशास्त्र, हिंदी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, कृषि, इतिहास, वाणिज्य, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पंजाबी
सितंबर में चलेगा परीक्षाओं-साक्षात्कार का दौर
रक्तिम तिवारी/अजमेर. कोरोना संक्रमण और देशव्यापी विरोध के बीच आगामी सितंबर में परीक्षाओं का दौर चलेगा। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों सहित राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं होंगी। भर्ती सहितसेमेस्टर/तृतीय वर्ष और पूरक परीक्षाओं में विद्यार्थी और अभ्यर्थी व्यस्त रहेंगे। इनके अलावा विभिन्न भर्तियों के साक्षात्कार भी चलेंगे।
आरपीएससी की परीक्षाएं
20 से 27 सिंतबर-सहायक वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड-प्रथम (वन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 का आयोजन होगा। इस दौरान सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक, एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, वेटेनेरी साइंस, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, फॉरेस्ट्री, हॉर्टीकल्चर, फिजिक्स, गणित, सांख्यिकी, जूलॉजी, बॉटनी, एन्वायरमेंट साइंस के पेपर होंगे।
13 से 17 सितंबर-वरिष्ठ प्रदर्शक (चिकित्सा शिक्षा विभाग) संवीक्षा परीक्षा- 2020 का आयोजन अजमेर व जयपुर जिला मुख्यालय पर होगा। इस दौरा एनॉटोमी, बायोकेमिस्ट्री, बायो फिजिक्स, कम्यूनिटी मेडिसन, डेंटिस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसन, माइक्रोबायलॉजी,पैथेलॉजी, फार्माकॉलोजी और फिजियोलॉजी के पेपर होंगे।
तृतीय वर्ष की परीक्षाएं
सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी के फैसले के मुताबिक महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को तृतीय वर्ष के 60 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाएं 30 सितंबर तक करानी होंगी। इसका फैसला 31 अगस्त को होने वाली एकेडेमिक कौंसिल की बैठक में होगा। टाइम टेबल अपलोड करने के अलावा परीक्षा केंद्रों का सेनेटाइजेशन कराया जाएगा। नए परीक्षा उप केंद्र भी बनाए जाएंगे।
Published on:
30 Aug 2020 07:14 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
