
rpsc school lecturer form
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में विषयवार 22 प्राध्यापकों (विद्यालय) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन सोमवार भरने शुरू हो गए हैं। परीक्षा राज्य के जिला/संभाग मुख्यालयों पर कराने का फैसला आयोग करेगा।
लॉकडाउन के चलते राज्य में भर्तियों, परीक्षाओं और साक्षात्कार का दौर थमा हुआ था। हाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्मिक विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने कहा। इसके तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (विद्यालय)भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन सोमवार सुबह से भरने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 7 जुलाई तक आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
इन विषयों के लिए आवेदन
राजनीति विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्र, यजुर्वेद, सामान्य दर्श, जैन दर्शन और न्याय दर्शन
एसपी ने पुलिसकर्मियों साथ किया योग, खेला वॉलीबॉल मैच
अजमेर. पुलिसकर्मियों में बढ़ते तनाव और आत्महत्याओं में इजाफे के चलते पुलिस मुख्यालय ने नवाचार शुरू किए हैं। पुलिस लाइंस में एसपी कुंवर राष्ट्रीप, वृत्ताधिकारियों, थानाप्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने सुबह के शांत वातावरण में योग अभ्यास और व्यायाम किए। तनाव मुक्ति के लिए वॉलीबॉल मैच खेला। खेलकूद, योग, व्यायाम और अन्य गतिविधियां नियमित चलेंगी।
तत्कालीन राजगढ़ थाना प्रभारी विष्णुदत्त विश्नोई सहित बीकानेर और अन्य शहरों में पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की थी। अजमेर पुलिस लाइंस में भी पुलिस जवान सुरेश यादव ने आत्म हत्या का प्रयास किया था। हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया। लॉकडाउन अवधि सहित नियमित कामकाज के चलते कई पुलिसकर्मी तनावग्रस्त रहते हैं। इसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने कई नवाचार किए हैं।
योग-व्यायाम, वॉलबॉल मैच
पुलिस लाइंस में जिला पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में एडिशनल एसपी सिटी सुरेंद्र भाटी, सीओ साउथ विजय सांखला सभी थाना प्रभारी और पुलिसकमि पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने योग-व्यायाम किया। आचार्य हेमंत योगाचार्य ने पुलिसकर्मियों को अनुलोम, विलोम, सूर्य नमस्कार और अन्य योग अभ्यास कराए।
Updated on:
08 Jun 2020 07:05 am
Published on:
08 Jun 2020 07:05 am
