5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC : लीजिए पूरी हुई वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, मिलेंगे नए स्कूल टीचर्स

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
rpsc exam 2018

rpsc exam 2018

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 पूरी हो गई है। प्रदेश के स्कूल को जल्द नए स्कूल टीचर्स मिलेंगे।

आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 कराई गई है। समूह-ए के तहत 28 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई। 29 अक्टूबर को सुबह 9 से 11.30 बजे सामाजिक विज्ञान, दोपहर 3 से 5.30 बजे गणित की परीक्षा और 30 अक्टूबर को सुबह 9 से 11.30 बजे अंग्रेजी, दोपहर 3 से 5.30 बजे पंजाबी और सिंधी विषय की परीक्षा कराई गई।

इसी तरह समूह-बी के तहत 31 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा हुई। 1 नवम्बर को सुबह 9 से 11.30 बजे हिंदी, दोपहर 3 से 5.30 बजे विज्ञान तथा 2 नवम्बर को सुबह 9 से 11.30 बजे संस्कृत और दोपहर 3 से 5.30 बजे उर्दू विषय की परीक्षा ली गई।

एकसाथ कई परीक्षाएं
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साल भर तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों की दिक्कतें बढ़ गई। जेल प्रहरी परीक्षा और आईबीपीएस की बैंक प्रोबेशनरी अधिकारी भर्ती परीक्षा अक्टूबर में शुरू हो गई थी। वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा अक्टूबर अंत से नवम्बर के शुरुआत तक चली।

तीनों प्रमुख भर्ती परीक्षाएं एकसाथ होने से अभ्यर्थी हैरान-परेशान रहे। कोई भी एकसाथ तीन परीक्षाएं नहीं दे पाया। मालूम हो कि बैंक परीक्षा नवम्बर के दूसरे पखवाड़े तक चलेगी।