23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News: 16 वर्षीय पुत्र की तलाश में दर-दर भटक रहा सैनिक पिता, अब एसपी से लगाई गुहार; कहा- आरोपियों पर हो कार्रवाई

Ajmer News: अमन ने सुसाइड नोट में लिखा कि आरोपी उसे पकड़ने आएंगे। वह उन्हें 80 हजार रुपए दे दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 4 Dec 2024, 1:26 PM IST

Soldier father his missing son

अजमेर।नसीराबाद छावनी क्षेत्र से लापता किशोर का तीन माह बाद भी सुराग नहीं लगा है। सैनिक पिता अपने 16 वर्षीय पुत्र की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। उनका कहना है कि जब से बेटे को वीडियो कॉल से 80 हजार रुपए मांगने का कॉल आया वह तभी से अवसाद में था। इसके बाद वह बिना बताए कब और कहां चला गया कुछ पता नहीं। मंगलवार को पुत्र के लिए पिता ने एसपी वंदिता राणा से फरियाद की।

उत्तर प्रदेश लखीमपुर हाल नसीराबाद केन्ट में तैनात हवलदार विक्रम प्रसाद ने बताया कि 15 सितम्बर सुबह सवा 5 बजे बेटा अमन कुमार फुटबॉल खेलने के लिए निकला था जो घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। मोबाइल फोन घर पर ही था। मोबाइल टटोलने पर सुसाइड नोट मिला। जिसमें कुछ मोबाइल नम्बर लिखे थे जो उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। अमन ने सुसाइड नोट में लिखा कि आरोपी उसे पकड़ने आएंगे। वह उन्हें 80 हजार रुपए दे दें। वह आत्महत्या करने जा रहा है। पिता ने बताया कि उसने नसीराबाद सिटी थाने में अमन के लापता होने की शिकायत दी लेकिन ढाई माह के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है। वह पुलिस थाने, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के सैकड़ों चक्कर लगा चुका है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में निजी यूनिवर्सिटी के पास ड्रग्स के ठेके, बेचने वाली महिला तस्कर को NCB की टीम ने पकड़ा; नशीला पदार्थ जब्त

आरोपियों पर हो कार्रवाई

पीड़ित सैनिक पिता ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में अमन के मोबाइल फोन में मिले संदिग्धों के नम्बर व आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अमन को बंधक बनाकर रखे जाने की आशंका जताई।

पहले भी जा चुका है घर से...

प्रारंभिक पड़ताल में आया कि अमन पूर्व में भी दो मर्तबा घर छोड़कर जा चुका है। लेकिन अबकी बार मोबाइल फोन छोड़ जाने के साथ उसमें लिखे सुसाइड नोट में तीन मोबाइल फोन नम्बर भी हैं। इन्हीं नम्बरों से आरोपी उसके बेटे को ब्लैकमेल कर 80 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। उसने बेटे की तलाश में दिल्ली, जयपुर, भीलवाड़ा, मध्यप्रदेश, मुम्बई, लखनऊ के अलावा अजमेर में कई जगह तलाशा। पीड़ित ने बेटे का पता बनाने वाले व्यक्ति को ईनाम देने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आंगनबाड़ी केन्द्रों को लेकर CM भजनलाल ने लिया बड़ा फैसला, शीघ्र शुरू होगी ये योजना