28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

बोले एसपी..गलती पर तुरंत टोकें पुरुषों को, तभी सीखेंगे महिला सम्मान

पुरुष-बच्चे अगर कोई अनर्गल बात करें तो उन्हें तत्काल नसीहत देना चाहिए।

Google source verification

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

घर में कोई अनर्गल टिप्पणी (abuse) अथवा असभ्य भाषा (harsh language) के इस्तेमाल पर महिलाओं को तत्काल पुरुषों को टोकना चाहिए। इससे उनमें महिलाओं-बालिकाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा। यह बात एसपी कुंवर राष्ट्रदीप (kunwar rashtradeep) ने बुधवार को पुलिस लाइंस में आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर कही।

Read More:पंचायतराज चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस सरकार

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा कि छेड़छाड़, दुष्कर्म के बढ़ते मामले चिंताजनक है। महिलाओं-बालिकाओं सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण (self defence) की शुरुआत की गई है। जूड़ो-कराटे, बॉक्सिंग के गुर सीखकर वे किसी भी आपात स्थिति में स्वयं मुकाबला कर सकती हैं। पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। महिला हेल्प लाइन (help line) , वॉट्सएप (whatsapp) नंबर भी दिए गए हैं। महिलाओं को घर से ही पुरुषों को सम्मान (respect) करने की सीख देनी चाहिए। पुरुष-बच्चे अगर कोई अनर्गल बात करें तो उन्हें तत्काल नसीहत देना चाहिए।

Read More: पुष्कर में नए साल के जश्न में थिरकी देश-विदेशी बालाएं…देखें वीडियो

हर जिले में आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र
डीजीपी डॉ. भूपेंद्र यादव (DGP dr.bhupendra yadav) के अनुसार प्रत्येक जिले में आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। इसमें महिलाओं (womens), बालिकाओं (girls) को आत्म रक्षा (सेल्फ डिफेंस) के गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण की अवधि सात दिवसीय होगी।

Read More: बकाया बिल जमा नहीं कराने पर एक दिन में काटे 1869 विद्युत कनेक्शन, 6.30 करोड़ वसूले

केंद्रों पर कामकाजी महिलाएं, गृहिणी, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बालिकाएं और विभिन्न संगठनों-संस्थाओं में कार्यरत महिलाएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर दे रहे हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत की है।

Read More:Cold 2020: बर्फीली हवा और कोहरे में लिपटा साल का पहला दिन

Read More:बोले डीजीपी….गलतियां देती हैं सीख, नए साल में हो बेहतर कामकाज