30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पुष्कर में नए साल के जश्न में थिरकी देश-विदेशी बालाएं…देखें वीडियो
Play video

पुष्कर में नए साल के जश्न में थिरकी देश-विदेशी बालाएं…देखें वीडियो

ajmer news : बर्फीली हवा और कड़ाके की ठंड के बीच अजमेर जिले में नाचते-गाते और जश्न मनाकर साल 2202 का स्वागत किया गया। जिले में मंगलवार देर रात तक जश्न का माहौल रहा। पुष्कर में देशी-विदेशी बालाएं देर रात तक थिरकती रहीं ।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 1 Jan 2020, 1:19 AM IST

अजमेर. बर्फीली हवा और कड़ाके की ठंड के बीच अजमेर (ajmer) जिले में नाचते-गाते और जश्न मनाकर साल 2202 का स्वागत किया गया। जिले में मंगलवार देर रात तक जश्न का माहौल रहा। पुष्कर (pushkar) में देशी-विदेशी बालाएं देर रात तक थिरकती रहीं। होटल-रेस्टोरेंट से लेकर सड़कों पर लोगों का उत्साह व उल्लास नजर आया।

शाम ढलते ही लोग नए साल की पार्टी में जुट गए। सभी छोटे, बड़े होटल, रेस्टोरेंट को खास तौर पर सजावट की गई। जयपुर रोड, पुष्कर रोड और अन्य राजमार्गों पर बने गार्डन रेस्टोरेंट-होटल में भी न्यू ईयर मनाया गया। स्वामी कॉम्पलेक्स चौराहा, अजमेर क्लब के अलावा कॉलोनियों, सोसाइटी और अन्य स्थानों पर सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम हुए।

थिरके डीजे की धुनों पर
होटल, रेस्टोरेंट में 2019 की विदाई और 2020 के स्वागत को लोग आतुर दिखे। डीजे डांस फ्लोर पर रीमिक्स और हिंदी-अंग्रेजी गीतों पर नौजवान, महिलाएं-पुरुष, बालक-बालिकाएं थिरकते रहे। कई जगह म्यूजिकल पार्टियों ने भी दिलकश प्रस्तुतियों देकर लोगों को नाचने-गाने पर मजबूर कर दिया।

———————

हैप्पी न्यू ईयर का दौर
घड़ी की सुइयां धीरे-धीरे सरकते हुए 11.59 पर पहुंची। इस दौरान कुछ पलों के लिए लाइट बंद हुई। ज्यों ही दोनों कांटें 12 बजे पर मिले लोगों ने साल 2020 का स्वागत किया। सब एकदूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देने में जुट गए। अजमेर क्लब, जयपुर रोड, मदार गेट, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, पंचशील और अन्य इलाकों में युवाओं-बच्चों ने पटाखे चलाकर नए साल का स्वागत किया। कई जगह नए साल के जश्न में केक काटे गए।

मोबाइल पर सेल्फी-वीडियो

लोगों ने फेसबुक-यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किए। रिश्तेदारों-परिजनों को नए साल की शुभकामनाओं का दौर देर रात से ही शुरू हो गया। फेसबुक, वॉट्सएप, ट्विटर पर वीडियो, न्यू ईयर मैसेज भेजे गए। सोशल मीडिया पर भी बधाइयां दी गई। नए साल में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
————————-

धार्मिक संस्थाओं के कार्यक्रम
शहर में नए साल को लेकर कई धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्च में विशेष न्यू ईयर सर्विस रखी गई। रात्रि में प्रार्थना की गई। गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी के तत्वावधान में नववर्ष की दुआ की गई। दरगाह में कव्वाली पेश करने साथ-साथ खजूर खिलाए गए। सैयद पीर कल्लू मियां, सैयद जमील चिश्ती, सैयद एहतेशाम अहमद, शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, सैयद सलीम चिश्ती, अब्दुल नईम खान, काजी मुनव्वर अली, सरवर सिद्दीकी और अन्य मौजूद रहे।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
नए साल के जश्न पर पुलिस मुस्तैद रही। शहर की प्रमुख सड़कों, होटल-रेस्टोरेंट के बाहर विशेष तौर पर जाप्ता तैनात किया। सड़कों पर हुड़दंग करने वाले, शोर-शराबा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई जगह छुटपुट विवाद होने पर पुलिस ने तत्काल लोगों को तितर-बितर किया।