30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकाया बिल जमा नहीं कराने पर एक दिन में काटे 1869 विद्युत कनेक्शन, 6.30 करोड़ वसूले

अजमेर डिस्कॉम : विशेष अभियान में डिफाल्टरों से होगी सख्ती से वसूली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 31 Dec 2019, 11:15 PM IST

बकाया बिल जमा नहीं कराने पर एक दिन में काटे 1869 विद्युत कनेक्शन, 6.30 करोड़ वसूले

बकाया बिल जमा नहीं कराने पर एक दिन में काटे 1869 विद्युत कनेक्शन, 6.30 करोड़ वसूले

अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम ने 10 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं से वसूली के लिए चले विशेष अभियान में एक ही दिन में 2290 उपभोक्ताओं से 6 करोड़ 32 लाख 86 हजार रुपए की वसूली की है। अभियान में बकाया नहीं चुकाने वाले 1869 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए गए हैं। प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि निगम के राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शनिवार को डिस्कॉम क्षेत्र के 11 जिलों में एक साथ विशेष कार्यवाही की गई। प्रबंध निदेशक की अगुवाई में डिस्कॉम के सभी अधिकारियों ने एक साथ अभियान के तहत अधिक राशि बकाया वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर कार्यवाही की।

निगम ने डिस्कॉम क्षेत्र में 10 से 20 हजार रुपए बकाया वाले 1413 उपभोक्ताओं से 2 करोड़ 3 लाख 98 हजार रुपए वसूले। इसी तरह 20 से 50 हजार रुपए बकाया वाले 597 उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 55 लाख 36 हजार रुपए वसूले गए। निगम ने 50 हजार से ज्यादा राशि वाले 280 उपभोक्ताओं से 2 करोड़ 73 लाख 52 हजार रुपए की वसूली की है।
प्रबंध निदेशक के अनुसार बकाया नहीं देने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए हैं। इनमें 10 से 20 हजार तक बकाया वाले 1187, 50 हजार तक बकाया वाले 503 तथा 50 हजार से ज्यादा बकाया वाले 179 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। अभियान में सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। प्रबन्ध निदेशक सहित सम्भागीय मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवम अन्य अधिकारी अभियान में शामिल थे।