6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात दिन में करनी होगी नक्शों की कमी पूर्ति

नगर निगम आयुक्त ने जारी किया यूओ नोट :250 वर्ग मीटर से कम के नक्शों के लम्बित मामले इसी माह निस्तारित करने होंगे
less than 1 minute read
Google source verification
staff solve design problems in a week

nagar nigam

अजमेर. नगर निगम (nagar nigam) ने 250 वर्गमीटर से कम के आवासीय तथा 300 वर्गमीटर से अधिक के आवासीय एवं समस्त व्यावसायिक भवनों के लम्बित मानचित्र(map) स्वीकृति करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल ने मानचित्र शाखा केअधिकारियों को सात दिन में कमीपूर्ति करते हुए निस्तारण के के निर्देश दिए हैं। इसके लिए यूओ नोट जारी किया गया है। आयुक्त ने मानचित्र शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेते हुए लम्बित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान सामने आया कि कई पत्रावलियां वर्ष 2015-2016 से भी लम्बित हैं एवं आवेदनकर्ता द्वारा कमियों की पूर्ति नहीं करने के कारण एवं नक्शानवीसों द्वारा कुछ संशोधन नहीं होने के कारण मानचित्र स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। कई मामलों में जेईएन की रिपोर्ट भी लम्बित है।

तीन दिन में करें रिपोर्ट (riport in three day)
आयुक्त ने निगम के सभी कनिष्ठ अभियंताओं को तलब करते हुए तीन दिन में लम्बित मामलों में मौका रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नक्शा नवीसों के बैठक कर आवश्यक संशोधन के लिए निर्देशित किया जिससे पत्रावलियों को निस्तारित किया जा सके। प्रभारी (भवन) को निर्देश दिए कि आवेदक से सम्पर्क कर पत्रावलियों की कमियों की पूर्ति कराएं।

अवकाश के दिन भी करना होगा कार्य
आयुक्त ने भवन शाखा प्रभारी व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2019 तक की समस्त मानचित्र पत्रावलियों का निस्तारण इसी माह करना होगा। अधिकारियों कर्मचारियों को अवकाश के दिन भी कार्य करना होगा। कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि लम्बित प्रकरण इसी माह निस्तारित किए जाएंगे।

read more; नगर निगम ने 1.59 करोड़ में दिया बोट संचालन का ठेकाhttps://www.patrika.com/ajmer-news/boat-handling-contract-given-by-municipal-corporation-for-1-59-crore-4811380/