4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 खाद्य सामग्री वितरण के दौरान सीनाजोरी

हंगामा करने पर दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने लाठियां फटकार कर जमा भीड़ को किया तितर-बितर
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Mar 30, 2020

Covid-19 खाद्य सामग्री वितरण के दौरान सीनाजोरी

Covid-19 खाद्य सामग्री वितरण के दौरान सीनाजोरी

अजमेर. लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद में भी कुछ लोगों ने सीनाजोरी का खेल शुरू कर दिया है। क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दानदाता बीपीएल क्वार्टर में आटे के कट्टे बांटने पहुंचा। कट्टे बांटने को लेकर दो महिलाओं ने यहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान करीब डेढ़ सौ लोग जुट गए। पुलिस ने पहले समझाइश का प्रयास किया, नहीं मानने पर लाठियां फटकारनी पड़ी। दोनों महिलाओं समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि रविवार दोपहर एक पंचशील नगर बीपीएल क्वार्टर झलकारी बाई पार्क के सामने दानदाता पहुंचा। जब उसे बस्ती के पिछले हिस्से में राहत सामग्री नहीं पहुंचने की जानकारी लगी तो वो वहां चला गया। यहां पर आटे के कट्टे बांटने से पहले ही बस्ती की किरण पत्नी विजय वाल्मीकि और संतोष पत्नी सोनू सांसी ने राहत सामग्री बांटने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी दिनेश कुमावत जाब्ते के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान वहां महिलाओं के समर्थन में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकारी। इसके बाद पुलिस ने किरण वाल्मीकि व संतोष सांसी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन एवं लोगों को उकसा कर सड़क पर भीड़ जुटाने का मामला दर्ज कर दिया।

खैरात में मुफ्तखोरी का तड़का
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में हंगामा करने वाली दोनों महिला और उनका परिवार सक्षम होने के बावजूद दानदाताओं की ओर से दी जाने वाली राहत सामग्री पर नजरें गड़ाए रखती हैं। मुफ्त का आटा, दाल व भोजन सामग्री पर दोनों महिलाएं ही अपना अधिकार समझती है। दोनों रविवार को भी अपने और अपने क्षेत्र के लोगों को राहत सामग्री दिलाना चाहती थी। कुमावत ने बताया कि पुलिस पड़ताल में किरण ब्याज पर रकम उधार देने का काम करती है। इसकी पड़ताल की जा रही है।