
sukanya samridhi yojna
बिटिया के बेहतर भविष्य के लिए बेस्ट है सुकन्या समृ²ि योजना
अजमेर. दस साल से कम उम्र की बच्ची के लिए उच्च शिक्षा और शादी की बचत के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक अच्छा विकल्प है। जो लोग भविष्य निधि में कम होते ब्याज और अन्य योजनाओं में निवेश नहीं करना चाहते उनके लिए यह शानदार योजना है।
केंद्र सरकार ने 2016-17 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की शुरुआत की। इसमें 9.1 प्रतिशत तक ब्याज निर्धारित किया गया है। साथ ही निवेश पर आयकर में छूट का प्रावधान भी रखा गया है। यह योजना उन लोगों के लिए लाभदायक है, जिनकी आमदनी कम है। साथ ही शेयर बाजार, म्यूच्अल फंड और अन्य योजनाओं में निवेश नहीं करना चाहते हैं।
यूं खोल सकते हैं खाता
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में कन्या के जन्म लेने के बाद उसके 10 साल की होने तक खाता खुलवाया जा सकता है। यह खाता 250 रुपए से खुलवाया जा सकता है। इसमें अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है।
यहां खोल सकते हैं खाता
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत किसी भी डाकघर या वाणिज्यिक बैंक में खाता खोला जा सकता है। खोता खोलने व्यक्ति को डाकघर और बैंक में वांछित दस्तावेज (जो जरूरी हों) लगाने होते हैं। बैंक और डाकघर खाता खोलने के बाद संबंधित पास बुक और अन्य दस्तावेज जारी करते हैं।
कब तक चल सकता है खाता
इस योजना (SSY) के तहत खाता कन्या के 25 साल की होने तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा 18 वर्ष के बाद शादी होने के बाद भी खाता संचालित रह सकता है।
Published on:
10 May 2019 04:20 pm
