6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिठाई वाले को भारी पड़ा ये बात पूछना, नहीं सोचा था होगा ये हाल

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
sweet dish owner

sweet dish owner

अजमेर.

लाखों का आयकर बकाया होने के 14 साल पुराने मामले में अजमेर के मिठाई विक्रेता सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आयकरदाता की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। व्यापारी पर ब्याज सहित 69.64 लाख रुपए का आयकर बकाया है। कई बार तकाजे के बावजूद वह बकाया आयकर जमा नहीं करवा रहा था। विभाग की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मिठाई विक्रेता को विक्रेता को गिरफ्तार कर आयकर विभाग के कर वसूली अधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

तीन साल से था बकाया

संयुक्त आयकर आयुक्त बी.डी. गुप्ता के निर्देशों पर कर वसूली अधिकारी विनय कुमार मंगला ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मंगला ने बताया कि गुप्ता पर आयकर विभाग पिछले करीब तीन सालों से बकाया की मांग कर रहा था लेकिन व्यापारी ने बकाया कर व ब्याज अदा नहीं किया। इस संबंध में उसे कई बार नोटिस दिए लेकिन उसने परवाह नहीं की। गत 11 फरवरी को उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। दुबारा 28 फरवरी को वारंट जारी किया। इसकी पालना में सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपराध सिद्ध तो 6 माह की सजा
गुप्ता ने बताया कि गुप्ता पर 39 लाख 76 हजार 738 मूल आयकर तथा ब्याज सहित यह राशि 69 लाख 64 हजार 100 रुपए कुल बकाया है। अदालत में चालान पेश करने के बाद अपराध सिद्ध होने पर अधिक तम छह माह के कारावास के सजा का प्रावधान है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सजा काटने के बावजूद उसे बकाया राशि जमा करानी होगी।

दुकान बंद, कैटरिंग का काम
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सुनील गुप्ता की नगरा में आशु स्वीट्स नामक प्रतिष्ठान है जिसे अब बंद कर दिया है। अब वह कै टरिंग का कार्य करता है।

यूं आसान हुई गिरफ्तारी
जानकारों की मानें तो गुप्ता को निरंतर नोटिस मिलने के बाद वह इसकी पूछताछ करने आयकर विभाग पहुंचा था। विभाग उसके वारंट पहले ही जारी कर चुका था। पूछताछ के दौरान ही गुप्ता को बैठा लिया गया और पुलिस बुलवा ली गई।