5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपस में भिड़े रजिस्ट्रार और कर्मचारी यूनियन, यूनिवर्सिटी पर आई मुसीबत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
tention in mdsu

tention in mdsu

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त कार्मिकों की पैंशन-ग्रेच्यूटी, सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर कुलसचिव और कर्मचारी संघ में तकरार हो गई। नाराज संघ पदाधिकारियों ने बैठक बुलाई। उन्होंने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। साथ ही चेताया कि 25 फरवरी से एक घंटे का प्रदर्शन और 28 से पेनडाउन हड़ताल प्रारंभ होगी।

सेवानिवृत्त कार्मिकों की पैंशन ग्रेच्यूटी भुगतान, सातवें वेतनमान, विभागीय पदोन्नति, संघ के कार्यालय और फर्नीचर खरीद मामलों को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारी संघ पदाधिकारी कुलसचिव से मुलाकात करने पहुंचे। पदाधिकारियों ने उन्हें मांगों से अवगत कराया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई। पदाधिकारी नाराज होकर चाणक्य भवन से बाहर निकल गए। उन्होंने तत्काल कुलपति सचिवालय स्थित नालंदा कक्ष में बैठक की।

तीन दिन का अल्टीमेटम

अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश भारद्वाज, महासचिव डॉ. आर. के. जैन, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमावत ने बताया कि कुलपति के कामकाज पर रोक लगने से प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज गड़बड़ा गए हैं। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आर्थिक हालत बिगड़ गई है। बातचीत के दौरान कुलसचिव ने उनका पक्ष ढंग से नहीं सुना। इसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद 25 चाणक्य भवन के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। 28 फरवरी से पेन डाउन हड़ताल शुरू होगी।

कुलपति और मंत्री के नाम पत्र....
कर्मचारियों ने गुरुवार को हुए वाकिए की जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी और कुलपति पत्र के माध्यम से दी है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मामले में कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वे हाईकोर्ट के आदेश के चलते कुछ नहीं कर सकते। अलबत्ता मामले की जानकारी जरूर लेंगे।