13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
Play video

सरकारी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराए सरकार

पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा

Google source verification

अजमेर. पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं जल्द होनी है, दिसम्बर माह का पहला सप्ताह पूरा हो रहा है और अभी तक पाठ्यपुस्तकें बच्चों को उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

अजमेर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में देवनानी ने कहा कि कक्षा सरकारी स्कूल में पढऩे वाले कक्षा पांचवीं एवं सातवीं के कई बच्चों को पुस्तकें नहीं मिली है। पहली खेप के बाद पुस्तकें नहीं आई। पुस्तकों का प्रकाशन नहीं हुआ या फिर वितरण व्यवस्था ठीक नहीं हैं। जो पुस्तकें मई या जून महीने में स्कूलों पहुंच जानी चाहिए वे अबी तक नहीं पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल से आमजन परेशान है। कांग्रेस सरकार व चिकित्सा मंत्री को चाहिए कि आमजन के हित में रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त कराए। कांग्रेस सरकार बनने के बाद करीब 4 से अधिक बाहर रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल हो गई है।

स्व घोषणा पत्र का निर्णय वापस ले सरकार

अजमेर अतिरिक्त कलक्टर की ओर से सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में भागीदारी का स्वघोषणा पत्र मांगने के मामले उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं में भागीदार होने का स्व-घोषणा पत्र देने संबंधित आदेश वापस लेना चाहिए।