6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thakurji Rewadi: हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की…

जलझूलनी एकादशी पर निकली रेवाडिय़ां । ठाकुरजी को कराया जलविहार।
2 min read
Google source verification
thakurji rewadi

thakurji rewadi

अजमेर. जलझूलनी (jaljhulani ekadashi) पर सोमवार को शहर में ढोल-ढमाके और गाजे-बाजे (music and band) के साथ ठाकुरजी (thakuraji) की पारम्परिक रेवाडिय़ां निकाली गई। लोगों ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की...के जयकारे लगाते हुए ठाकुरजी को जल विहार (water) कराया। लोगों ने छोटे बच्चों-शिशुओं (babies) को रेवाड़ी के नीचे से निकाल कर, श्रीफल (coconut) चढ़ाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की।

भाद्रपद की जलझूलनी एकादशी पर मेयो कॉलेज (mayo college ajmer) में विभिन्न सदनों के छात्रों ने पारम्परिक रंग-बिरंगे साफे बांधकर श्रीकृष्ण मंदिर से ठाकुरजी की रेवाड़ी (traditional procession) निकाली। छात्रों ने घडिय़ाल, शंख बजाते हुए ठाकुरजी को स्वीमिंग पूल (swimming pool) में जल विहार कराया। इसी तरह अखिल भारतीय बसीटा धोबी महासभा पुष्कर के तत्वावधान में गाजे-बाजे के साथ भगवान राधाकृष्ण की रेवाड़ी (rewadi) निकाली गई। शांतिपुरा सत्यानाराण मंदिर से रेवाड़ी एलआईसी कॉलोनी (LIC Colony) होती हुई वापस मंदिर (temple) पहुंची।

read more: Rain record : सिर्फ 39 दिन में हो गई 601 मिलीमीटर बरसात

श्री विश्वकर्मा मंदिर रामगंज, सर्वश्री रेगरान पंचायत चारोबारी के तत्वावधान में भगवान कृष्ण की रेवाड़ी निकाली गई। यह डिग्गी बाजार, कपड़ा मार्केट, नला बाजार, दरगाह बाजार (dargah baazar) होकर निकली। लोगों ने ठाकुरजी की पालकी पर नारियल और प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना मांगी। अग्रवाल पंचायत घसेटी धड़ा के तत्वावधान में रघुनाथ महाराज (raghunath temple) मंदिर घसेटी बाजार एवं लक्ष्मण महाराज के मंदिर उसरी गेट से राधा कृष्ण (radah krishna) की रेवाड़ी निकाली गई।

read more: Big Qusestion: 24 साल से भर्ती नहीं, सिर्फ दो कॉलेज में राजस्थानी भाषा

पहले रेवाड़ी लक्ष्मण महाराज मंदिर उसरी गेट से घसेटी मोहल्ला पहुंची। बाद में ठाकुरजी को जल विहार कराया गया। बाद में मंंदिर पहुंचकर आरती की गई। हाथी भाटा लक्ष्मीनारायण मन्दिर (laxmi narayan temple) से आई रेवाड़ी की पूजा की गई। बाद में ठाकुरजी को जयकारों के साथ जल विहार कराया गया। इसी तरह प्रताप नगर लोहाखान स्थित वैष्णो देवी मंदिर नृसिंह मंदिर, चारभुजा मंदिर और अन्य देवालयों से ठाकुरजी की रेवाडिय़ां निकाली गई।

read more: Veer Teja ji: लगाया खीर-चूरमे का भोग, नाचते-गाते चढ़ाए झंडे