4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाद्रपद अमावस्या महोत्सव दादी मेले का समापन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Jyoti Patel

Sep 10, 2018

rajasthan news

भाद्रपद अमावस्या महोत्सव दादी मेले का समापन

अजमेर. ब्यावर के अजमेर रोड स्थित दादीधाम मेें चल रहे तीन दिवसीय भाद्र पद अमावस्या महोत्सव व दादी मेले का समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न आयोजन हुए और मंगल पाठ में श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान दादी का मनमोहक शृंगार भी किया गया। कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद बुधिया ने बताया कि सुबह मंगला आरती और बाद में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ न्यास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष माणक डाणी ने मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण किया। हनुमान प्रसाद पारीक ने दादीजी का पंचामृत से अभिषेक किया। महामंत्री केदार गर्ग ने बताया कि मंगल पाठ हुआ। इसमें गोपाल वर्मा व श्यामा श्याम वंदना परिवार की ओर से प्रस्तुति दी गई। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। संयोजक सुशील गर्ग ने बताया कि दादी परिसर को रंग बिरंगी लाइटों व चून्दड़ी के वस्त्रों से सजाया गया। इस दौरान सुशील सिंहल, रजनीश सिंहल, रमेश सिंहल, ब्रदीप्रसाद गर्ग, धरणीधर गर्ग, अजय मोदी, आशीष गोयल, मिलन बुद्धिया, रामप्रसाद मित्तल, विष्णु सर्राफ आदि मौजूद रहे।

पुष्कर में कांग्रेस के भारत बंद का मिलाजुला असर

वहीं कांग्रेस की ओर से पेट्रोल की कीमतों को लेकर किए जा रहे हैं भारत बंद के तहत पुष्कर बंद का मिलाजुला असर देखा जा रहा है। अनुसूचित जाति जनजाति के बाहुल्य क्षेत्र की दुकानें भी पूरी बंद नहीं हो पाई है। वही बाजार में पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मंजू पूर्णिया जगदीश गुड़िया इंसान इंसाफ अली सहित काफी संख्या में कांग्रेसी बाजार में हाथ जोड़ जोड़ कर दुकानें बंद कराने का अनुनय-विनय कर रहे हैं। रामदेवरा तीर्थ यात्रियों की आवक अधिक होने के कारण सारी दुकानें बंद करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि पुष्कर में बंद का मिलाजुला असर देखा जा रहा है। पुष्कर में प्रातः 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक का बंद का आह्वान किया गया है। इसके इसके तहत कांग्रेस जनों ने सुबह अनुसूचित जाति जनजाति बाहुल्य क्षेत्र चिकित्सालय के सामने के बाजार बंद कराने शुरू किए वहां पर भी इनका मिलाजुला असर देखा गया उसके बाद ब्रह्मा मंदिर से लेकर मुख्य बाजार होते हुए पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू कोरिया दुकानदारों से हाथ जोड़ जोड़ कर दुकानें बंद करने की अपील कर सहयोग मांग रहे हैं।