4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jasol tragedy- अजमेर तक भी पहुंचा जसोल दुखांतिका का दर्द

परबतसर तहसील के मायापुर निवासी मालसिंह भी हुए हादसे का शिकार, अजमेर के प्रताप नगर में रहते थे परिवार के साथ
less than 1 minute read
Google source verification
The pain of Jasol tragedy reached Ajmer

Jasol tragedy- अजमेर तक भी पहुंचा जसोल दुखांतिका का दर्द

अजमेर. बाड़मेर जिले के जसोल गांव की दुखांतिका का दर्द अजमेर के प्रताप नगर व परबतसर (नागौर) के मायापुर तक पहुंच चुका है। दुखांतिका में 65 वर्षीय मालसिंह भी हादसे का शिकार हुए। वे रविवार को कथावाचक मुरलीधर से राम कथा सुनने अजमेर से जसोल गए थे।

लोहाखान प्रताप नगर के वार्ड 47 के पार्षद राजेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रताप नगर निवासी मालसिंह पुत्र उम्मेद सिंह जसोल दुखांतिका का शिकार हुए। माल सिंह की मृत्यु की सूचना मिलते ही प्रतापनगर क्षेत्र में मातम छा गया। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात उन्हें पुलिस ने मालसिंह के जसोल हादसे का शिकार होने की सूचना मिली। पुलिस की सूचना पर मालसिंह का परिवार रात में बालोतरा रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि मालसिंह के एक पुत्र व पुत्री है। पुत्र विजेन्द्र सिंह यहां प्राइवेट काम करता है।
एंगल गिरने व करंट से हुई

पार्षद राठौड़ ने बताया कि परिजन से बातचीत में सामने आया कि पांडाल में सिर पर एंगल गिरने,व करंट लगने से मालसिंह की मृत्यु हुई। परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मालसिंह के शव को सीधे पैतृक गांव मायापुर ले गए जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्रत्येक प्रवचन में शिरकत

राठौड़ ने बताया कि मालसिंह कथावाचक मुरलीधर के प्रत्येक कथा-प्रवचन में शिरकत करते थे। शनिवार रात को मालसिंह अजमेर से जसोल रवाना हुए थे।