30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली के सीजन में मौज, लक्ष्मीजी के आने से पहले घरों की सफाई

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 1 Nov 2018, 10:26 AM IST

theft in ajmer

theft in ajmer

अजमेर.

दीवाली के सीजन में चोरों की मौज हो गई है। लक्ष्मीजी के आगमन से पहले उन्होंने घरों-दुकानों की सफाई करनी शुरू कर दी है। शहर में बढ़ती चोरियों से लोगों में खासी नाराजगी है। नया बाजार स्थित एक्स-रे एण्ड इलेक्ट्रोथैरेपी क्लिनिक में चोर ताला तोडकऱ वारदात अंजाम दे गए।

क्लिनिक से जहां नकदी समेट ले गए। वहीं मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाली महिला कर्मी के कमरे से लाखों रुपए कीमत की ज्वैलरी और नकदी समेट ले गए। पीडि़ता की रिपोर्ट सदर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार नया बाजार निवासी भगवंतीदेवी ने शिकायत दी कि चोर उसके मकान और दूसरे हिस्से में स्थित एक्स-रे एम्ड इलेक्ट्रोथैरेपी क्लिनिक के ताले तोडकऱ चोरी की वारदात अंजाम दे गए।

उसने बताया कि 42 साल से वह डॉ. प्रमोद माथुर के क्लिनिक को बंद करने व खोलने का काम कर रही है। गत रात भी उसने क्लिनिक बंद किया था।

सुबह वह मंदिर गई तो पड़ोसी युवक मंदिर पहुंचा। उसने बताया कि क्लिनिक के ताले टूटे हुए है। वह क्लिनिक पहुंची तो देखा उसके कमरे के भी ताले टूटे हुए थे। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसकी शिकायत पर चोरी का मामला दर्जकर लिया।

पांच लाख रुपए का माल चोरी

भगवंतीदेवी ने बताया कि चोर क्लिनिक से डॉ. प्रमोद माथुर के 36 हजार रुपए, चांदी के सिक्के ले गए जबकि उसके कमरे से उसकी बेटी की ज्वैलरी सोने के कंगन, एक चेन, तीन अंगूठी, कानों की बालिया, चांदी की पायजेब, करीब पन्द्रह हजार रुपए की नकदी ले गए।