6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर ने फिर दी क्षेत्र में दस्तक

भैंस का किया शिकार वन क्षेत्र के घढ़ी डोमई के जंगल में टाइगर ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का अहसास करवाया है। वहां टाइगर ने एक भैंस को अपना शिकार बनाया है। घढ़ी डोमई सहित आस पास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने सरमथुरा क्षेत्र के गांव घढ़ी डोमई के जंगल में एक भैंस मृत अवस्था में पड़ी होने की जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jul 31, 2020

टाइगर ने फिर दी क्षेत्र में दस्तक

टाइगर ने फिर दी क्षेत्र में दस्तक

सरमथुरा. वन क्षेत्र के घढ़ी डोमई के जंगल में टाइगर ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का अहसास करवाया है। वहां टाइगर ने एक भैंस को अपना शिकार बनाया है। घढ़ी डोमई सहित आस पास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने सरमथुरा क्षेत्र के गांव घढ़ी डोमई के जंगल में एक भैंस मृत अवस्था में पड़ी होने की जानकारी दी।

चूकि पूर्व में मवेशियों को जंगली जानवर ने शिकार बनाया है। इस कारण भैंस का शिकार भी बाघ द्वारा ही किए जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीण अपने मवेशियों को चरने के लिए जंगलों में छोड़ देते है। इस दौरान बाघ ने शाम को करीब 3 बजे हमला कर भैंस को अपना शिकार बना लिया। माना जा रहा है पिछले दो तीन माह से बाघ गांव के आस पास ही डेरा डाले हुए है
इससे गांव में भय का माहौल पैदा हो गया है। जिससे ग्रामीण अपने खेतों में जाने से भी कतराने लगे है।

इनका कहना है

ग्रामीणों को टाइगर के मूवमेंट के कारण अकेले जंगलों में ना जाने की समझाइश की गई है। साथ ही भैंस के मालिक को उचित सहायता राशि के लिए आश्वस्त किया गया है।

अमृतलाल मीणा, कार्यवाहक रेंजर, सरमथुरा।

मोला का पुरा गांव में कफ्र्यू घोषित

धौलपुर. धौलपुर उपखण्ड की पंचायत समिति धौलपुर की ग्राम पंचायत कासिमपुर में कोरोना वायरस संक्रमण पाए जाने से उक्त क्षेत्र में उप जिला मजिस्ट्रेट ने कफ्र्यू का ऐलान किया गया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से नागरिकों के स्वास्थ्य, को खतरे की संभावनाओं के चलते प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 का ऐलान किया है। अब ग्राम पंचायत कासिमपुर में संपूर्ण ग्राम मोला का पुरा ग्रामीण क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र रहेगा। क्षेत्र में किसी भी प्रकार से व्यक्तियों व वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा