
अजमेर। पुष्कर के जमीन कुंड रोड पर मंगलवार की शाम फेरी रेस्टोरेंट में शुभारंभ पर विदेशी पर्यटकों की मौजूदगी में आयोजित ट्रांस पार्टी में पुलिस ने दबिश दी ।
पुलिस को देखते ही पार्टी में अर्धनग्न अवस्था में झूम रहे विदेशी पर्यटकों में हड़कंप मच गया। वे भागकर पास के ही एक एक रेस्टोरेंट में जाकर छिप गए।
पुलिस ने पीछा करके पर्यटकों की तलाशी ली, लेकिन मौके पर कोई आपत्तिजनक नशे का सामान नहीं मिला। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक सहित दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जमनी कुंड रोड पर एक रेस्टोरेंट के शुभारंभ के नाम पर विदेशी पर्यटकों की ट्रांस पार्टी आयोजित करने की सूचना मिली थी।
इसके बाद पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते डीजे पर अर्धनग्न अवस्था में नाच रहे विदेशी पर्यटकों में हड़कंप मच गया। वे रेस्टोरेंट से भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
भले ही पुलिस को विदेशियों सेआपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ लेकिन इस मामले के सामने आने से लगता है कि पुष्कर में रेस्टोरेंट होटल आैर रूफ टॉप रेस्टोरेंट में विदेशी पर्यटकों को रोजाना ऊंची दरों पर नशे का सामान परोसा जाता है।
Updated on:
21 Aug 2018 09:18 pm
Published on:
21 Aug 2018 08:19 pm
