4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी से बलात्कार व छेड़छाड़ पर दो भाइयों को मिली सजा

पोक्सो कोर्ट 2 ने सुनाया फैसला, बड़े भाई को दस साल का कठोर कारावास व 75 हजार का अर्थदंड, छोटे भाई को 3 साल की सजा व 20 साल की सजा
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Feb 07, 2020

किशोरी से बलात्कार व छेड़छाड़ पर दो भाइयों को मिली सजा

किशोरी से बलात्कार व छेड़छाड़ पर दो भाइयों को मिली सजा

अजमेर.

नाबालिग लड़की से बलात्कार, अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने व पीडि़ता की बहन से छेड़छाड़ के मामले में दो भाइयों को पोक्सो कोर्ट संख्या 2 ने गुरुवार को सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक विक्रमसिंह शेखावत ने बताया कि सिविल लाइन थाने में अक्टूबर 2000 में दर्ज मामले में गुरुवार को न्यायिक अधिकारी राजेशचन्द्र गुप्ता फैसला सुनाते हुए बलात्कार व अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर धमकाने के आरोपी अनिल को दस साल का कठोर कारावास व 75 हजार रुपए का अर्थदंड से दंडित किया। जबकि उसके छोटे भाई अमित को छोड़छाड़ के मामले में तीन साल की सजा व 20 हजार रुपए का आर्थिक दंड से दंडित किया। शेखावत ने बताया कि पीडि़ता की मां ने शिकायत दी कि 11 अक्टूबर 2000 को आरोपी अनिल ने उसके मकान में दाखिल होकर उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार किया। आरोपी उसका अश्लील वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था जबकि उसका छोटा भाई अमित उसकी छोटी बेटी से छेड़छाड़ करता था। अभियोजन की ओर से प्रकरण में 23 गवाह और 32 दस्तावेज पेश किए गए।