6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले कर्मचारी..कौन मालिक है यूनिवर्सिटी का, ना गवर्नर ना सरकार सुनती हमारी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
7th pay commission problem

7th pay commission problem

अजमेर.

प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने को लेकर प्रो. कैलाश सोडाणी कमेटी की बैठक हुई। विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने सातवां वेतनमान में विलम्ब को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने चेताया कि 5 सितम्बर तक कोई फैसला नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालयत के कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी से संयोजन में बनी कमेटी ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कर्मचारी संघ नेताओं, उच्च शिक्षा और वित्त विभाग के अधिाकरियों से चर्चा की। अखिल विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत व्यास और मदस विश्वविद्यालय के मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने कहा कि सरकार विश्वविद्यालयों से सौतेला व्यवहार कर रही है।

कार्मिकों को न शिड्यूल एक न शिड्यूल दो सूची में रखा गया है, जबकि सभी विश्वविद्यालय राज्यपाल और उच्च शिक्षा विभाग के अधीन हैं। सरकार के अन्य महकमों में सातवां वेतनमान लागू हो चुका है।

समिति संयोजक प्रो. सोडाणी ने राजस्थान विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक, उच्च शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी, शिक्षा ग्रुप-चार के सह आचार्य राजस्थान स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पक्ष को सुनकर शीघ्र सरकार को रिपोर्ट देने की बात कही। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमावत, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष गुट्टाराम सेन आदि मौजूद थे।

वरना 5 के बाद आंदोलन

कर्मचारी संघ नेताओं ने चेताया कि फिलहाल उन्होंने 5 सितम्बर तक आंदोलन स्थगित किया है। सरकार ने कोई फैसला नहीं किया तो सभी विश्वविद्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ होगी।

4 सितम्बर को होगी आरआरबी की खास परीक्षा

सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग की लिखित परीक्षा में किसी वजह से वंचित रहे अभ्यर्थियों की परीक्षा चार सितम्बर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं 31 अगस्त को समाप्त होने वाली थी । केरल में बाढ़ की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए अभ्यर्थियों की परीक्षा भी इसी दिन होगी।

रेलवे भर्ती बोर्ड अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्र ने बताया कि लगभग 60 हजार रिक्त पद पर 47 लाख अभ्यर्थियों की प्रारंभिक लिखित परीक्षाएं 9 अगस्त से पूरे देश में एक साथ प्रारंभ हुई थीं। पहले दिन तकनीकी समस्या की वजह से देश के कुछ परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। इसके अलावा परीक्षा कार्यक्रम तय होने के बाद आवेदन-पत्र जांच में अनेक अभ्यर्थियों को परीक्षा के योग्य पाया गया। पूर्व में कुछ न कुछ कारणों से इन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए थे। हाल ही में केरल में आई बाढ़ की वजह से तय तिथियों पर परीक्षाएं रद् द कर दी गई हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा का अवसर देने के लिए चार सिम्तबर की तारीख तय की गई है। अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश-पत्र 31 अगस्त से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।