30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोली वसुंधरा राजे…देखने जाइए यह खूबसूरत जगह, आपको गर्व होगा अपनी सरकार पर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 Oct 2018, 5:03 PM IST

CM vasundhra raje in ajmer

CM vasundhra raje in ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर। आचार संहिता लगने के बाद हुए ब्रह्मा मंदिर एन्ट्री प्लाजा और अजमेर के फिल्म लाइब्रेरी समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि यह दोनों योजनाएं मेरे दिल के करीब है। एन्ट्री प्लाजा बहुत भव्य और सुंदर है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बहुत पसंद आएगी। अब तक टीन शेड के नीचे चल रही अजमेर की फिल्म लाइब्रेरी भी सबको लुभाएगी।

शनिवार को राजे ने यह बात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभागार में आयोजित समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसों से टूटे टीन शेड में निकमचंद परिहार बहुत दुर्लभ फिल्मों को संभाल हुए थे। जानकारी मिलते ही मैंने तुरन्त अजमेर के नया बाजार में 2 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी प्रोजेक्ट बनवाया और आमजन को समर्पित भी कर दिया।

पुष्कर में दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर है। यहां अत्यंत खूबसूरत और भव्य एन्ट्री प्लाजा बनाया गया है। जो भी इसे देखेगा उसे बार-बार जाने की इच्छा होगी। यह दोनों प्रोजेक्ट मेरे दिल के करीब रहे हैं। नवनिर्मित सुभाष उद्यान और आनासागर झील की चौपाटी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। घाट के जीर्णोद्धार, पुष्कर परिक्रमा मार्ग और एन्ट्री प्लाजा पर करीब चार सौ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

लगाओ सुंदर पेड़-पौधे

दोपहर 3.05 बजे एन्ट्री प्लाजा, फिल्म लाइब्रेरी का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान की पूजा में चढऩे वाले फूल और सुंदर फूल लगाए जाएंगे। ताकि लोगों को आध्यात्मिक एहसास होगा। आगामी पुष्कर मेले से पहले इसकी सफाई कर लोगों के लिए खोला जाएगा। मेले के दौरान भगदड़ नहीं हो ऐसी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

मिलेगा स्किम्ड मिल्क पाउडर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अमृत आहार योजना शुरू की है। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों, गर्भवती, धात्री मातओं को आहार के साथ-साथ सप्ताह में स्किम्ड मिल्क पाउडर मिलेगा। जयपुर में करीब सौ करोड़ रुपए का प्लान्ट लगाया गया है। प्रदेश के बच्चों और महिलाओं को पौष्टिक आहार और पाउडर मिल सकेगा।

बनाया दुनिया का दूसरा डाटा सेंटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर बनाया है। यह समूचे एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा डाटा केंद्र होगा। इसी तरह युवाओं के लिए भामाशाह टेक्नो हब सेंटर तैयार किया गया है। यह इनक्यूबेटर केंद्र युवाओं को कौशल और रोजगार योजनाओं से जोडऩे में सहायक बनेगा।