
भिनाय. कस्बे के कई घरों में शुक्रवार को चार दिन बाद भी जल सप्लाई में एक बूँद पानी नहीं टपकने से लोगों में आक्रोश। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में जलदाय विभाग द्वारा एक दिन छोड़कर एक दिन जब सप्लाई की जाती थी लेकिन पिछले सप्ताह से विभाग द्वारा दो दिन बाद जल सप्लाई की जा रही है उसके बाद से नलों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। साथ ही जलदाय विभाग के कारिंदों की मिली भगती के चलते लोग धड़ल्ले से टिल्लू पम्पों और हैंड पम्प का प्रयोग कर रहे हैं जिसके कारण जोशी मोहल्ला ,चौधरी मोहल्ला, मालवीयों का चौक सहित क्षेत्र के कई घरों में 1 बूँद पानी नहीं आने से लोग पानी को तरस रहे हैं लोगों का कहना है कि नलों में पानी नहीं आने के कारण टैंकरों से पानी ख़रीद रहे हैं लेकिन शुक्रवार को टैंकर वाले भी पानी लाने से मना करते दिखाई दिए।