1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
दरगाह में शुरू हुई जुमे की नमाज़
Play video

दरगाह में शुरू हुई जुमे की नमाज़

ख्वाजा साहब के 807वां उर्स कुल की रस्म के साथ हालांकि सम्पन्न हो गया लेकिन शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण जायरीन की जबरदस्त भीड़ रही।

Google source verification

अकीदत के आगे बेअसर धूप

अजमेर. ख्वाजा साहब के 807वां उर्स कुल की रस्म के साथ हालांकि सम्पन्न हो गया लेकिन शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण जायरीन की जबरदस्त भीड़ रही। जुमे की नमाज में आस्था का गजब जुनून देखने को मिला। दरगाह से एक किलोमीटर दूर तक सडक़ों पर नमाजी ही नमाजी नजर आए। उन्होंने करीब दो घंटे तक तेज धूप में बैठ कर इबादत की और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ की।

 

जुमे की नमाज अदा करने के लिए शुक्रवार सुबह जल्दी ही नमाजी दरगाह पहुंचने लगे। उन्होंने दरगाह परिसर में नमाज के लिए जगह बनानी शुरू कर दी। इस कारण करीब 12 बजे दरगाह परिसर खचाखच भर गया। इसके बाद नमाजियों ने दरगाह के बाहर सडक़ों पर बैठना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दरगाह बाजार, नला बाजार, लंगरखाना गली, फूल गली, धानमंडी, देहली गेट, गंज तक नमाजियों की कतार पहुंच गई। शहरकाजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी ने नमाज अदा कराई। कायड़ विश्राम स्थली पर भी बड़ी संख्या में नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की।