6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 फीसदी से अधिक छीजत वाले फीडरों को जांचेगी विजिलेंस विंग

अजमेर डिस्कॉम : प्रत्येक सब डिवीजन के 10 फीडर चिह्नित, एक्सईएन से मांगा एक्शन प्लान
2 min read
Google source verification
15 फीसदी से अधिक छीजत वाले फीडरों को जांचेगी विजिलेंस विंग

ajmer discom

अजमेर. ajmer discom अजमेर विद्युत वितरण निगम के सभी सब डिवीजन के 15 प्रतिशत से अधिक छीजत वाले फीडरों की निगम की विजिलेंस विंग Vigilance wingजांच करेगी। निगम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने विंग के एडिशनल एसपी को इसके लिए पत्र लिखा है। छीजत में कमी लाने के लिए चलाए जाने वाले अभियंान में विजिलेंस विंग के अभियंताओं व पुलिसकर्मियों को ओ एंड एम विंग के अभियंताओं की मदद करनी होगी। भाटी के अनुसार छीजत में कमी लाने के लिए विजिलेंस विंग को भी लगातार अभियान चलाना होगा। विंग को फीडर वाइज प्रगति रिपोर्ट एमडी कार्यालय को भेजनी होगी।

कैसे काबू में आएगी छीजत!

अजमेर विद्युत वितरण निगम ने छीजत को काबू में करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। डिस्कॉम चेयरमैन ने हाल ही वीसी के जरिए इसके लिए निर्देश दिए थे। अजमेर जोन के मुख्य अभियंता एन.एस. निर्वाण ने अब निगम ने 15 प्रतिशत से अधिक छीजत वाले फीडरों पर छीजत कम करने के लिए सभी अधिशाषी अभियंताओं को वर्क प्लान मांगा है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिन फीडरों पर विद्युत छीजत 50 प्रतिशत से ज्यादा है उस फीडर के फीडर इंचार्ज एवं कनिष्ट अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ड्रॉपिंग रिएक्टर की खरीद प्रक्रिया शुरू

अजमेर विद्युत वितरण निगम ने सिंगल फेज लाइन में हुक लगाकर तथा अर्थ कर उसे थ्री फेज लाइन में परिवर्तित कर बिजली चोरी को रोकने के लिए लगाए जाने वाले ड्रॉपिंग रिएक्टर खरीद की प्रक्रिया शुरु कर दी है। निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। अजमेर डिस्कॉम राज्य की पहली बिजली कम्पनी है जो सिंगल फेज लाइन से थ्री फेज बिजली चोरी रोकने ड्रॉपिंग रिएक्टर लगाने की प्रकिया शुरु की है।

ड्यूटी से नदारद चल रहे दो कर्मचारियों को नोटिस

राजस्व मंडल प्रशासन ने लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। दोनो को नोटिस जारी कर 9 दिसम्बर तक उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों के उपस्थित नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरु की जाएगी। मंडल के अनुसार कर्मचारियों का यह कृत्य राजकार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक है। 1 नवम्बर से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विक्रम सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंडल की ओर से कर्मचारी के घर पर 14 नवम्बर को रजिस्टर्ड नोटिस भी जारी कर चुका है। वहीं वाहन चलक रविन्द्र सिंह 16 अक्टूबर से बिना अवकाश स्वीकृति कराए ड्यूटी से गायब चल रहा है। इस मामले में मंडल प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किए लेकिन नोटिस तामील नहीं हो सके। मंडल उप निबंधक भावना गर्ग के अनुसार कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

read more: